फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi winter starts and pollution increasing overall Delhi air gets in very poor category sdmc starts drizzling

दिल्ली: सर्दी बढ़ते ही बढ़ने लगा प्रदूषण, बहुत खराब श्रेणी में पहुंची राजधानी की आबोहवा

Sat, 30 Oct 2021 04:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 30 Oct 2021 04:08 PM IST
सार

प्रदूषण के रोकथाम के लिए एसडीएमसी के कर्मचारियों ने सड़कों के किनारे सफाई और पानी का छिड़काव करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Delhi winter starts and pollution increasing overall Delhi air gets in very poor category sdmc starts drizzling
एसडीएमसी ने प्रदूषण बढ़ने के चलते किया रास्तों पर पानी का छिड़काव - फोटो : एएनआई

विस्तार

उत्तर भारत में सर्दियां शुरू हो चुकी हैं और इसी के साथ दिल्ली-एनसीआर समेत तमाम शहरों में प्रदूषण भी बढ़ना शुरू हो चुका है। शनिवार दिन में लगभग पूरी दिल्ली में की वायु गुणवत्ता का स्तर 'बेहद खराब' श्रेणी में पहुंच गया।

विज्ञापन


राजधानी में सर्दी शुरू होने के साथ ही प्रदूषण की समस्या भी शुरू होने लगी है। प्रदूषण के रोकथाम के लिए एसडीएमसी के कर्मचारियों ने सड़कों के किनारे सफाई और पानी का छिड़काव करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को रेड जोन में पहुंचा गाजियाबाद
गाजियाबाद का प्रदूषण स्तर शुक्रवार को 321 एक्यूआई के साथ रेड जोन में पहुंच गया। गाजियाबाद देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। अक्तूबर माह के पिछले दो साल के आंकड़े देखे जाए तो 2021 में प्रदूषण के स्तर में कमी आई है। जिले के चारों मॉनिटरिंग स्टेशन पर भी एक्यूआई रेड जोन में पहुंच गया है। लोनी की हवा सबसे खराब है क्योंकि यहां पर एक्यूआई 367 दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में प्रदूषण स्तर पांच दिन बाद फिर से रेड जोन में आ गया। बृहस्पतिवार को एक्यूआई ऑरेंज जोन में था। इसमें 31 प्वाइंट की बढ़ोतरी हुई। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, गाजियाबाद देश में सबसे प्रदूषित शहर दर्ज रहा। लोनी में शुक्रवार को एक्यूआई साढ़े तीन सौ के पार पहुंच गया। यहां पर एक्यूआई 367 दर्ज हुआ।


पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर क्रमश: 327 और 367 रहा। संजय नगर का एक्यूआई भी मानकों से तीन गुना अधिक 325 रहा। यहां पर पीएम 10 का स्तर 323 और पीएम 2.5 का स्तर 325 दर्ज हुआ। यहां पर पीएम दस का स्तर 288 तो पीएम 2.5 का स्तर 325 पर पहुंच गया। इंदिरापुरम में भी एक्यूआई  रेड जोन में 301 दर्ज हुआ। यहां पर पीएम 10 और पीएम 2.5 का स्तर क्रमश: 290 और 301 रहा। 

29 अक्तूबर को प्रदूषण का हाल
वर्ष     एक्यूआई
2021     321
2020    389
2019    446
2018    433

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed