ऐसे होंगे दिल्ली के थाने : अंग्रेजी में बात करेंगी महिला ऑफिसर, कॉरपोरेट अंदाज में बोलेंगे थानेदार
लेकिन सोचिए यदि थाने में कॉरपोरेट अंदाज में कोई महिला ऑफिसर बढ़िया अंग्रेजी में आप से कहे कि मैं आपकी क्या मदद कर सकती हूं? इसके बाद आपका काम भी तुरंत हो जाए ...। चौंकिए नहीं जल्द ही अब दिल्ली पुलिस के थाने कॉरपोरेट अंदाज में नजर आएंगे।
हर थाने में जनता सुगमता डेस्क खोली जा रही हैं। अमूल्य पटनायक ने दिल्ली पुलिस आयुक्त का पद संभालने के बाद लोगों की परेशानियों को देखते हुए हर थाने में जनता सुगमता ऑफिसर तैनात करने का आदेश दिया है। यह जिम्मेदारी महिला ऑफिसर्स को सौंपी जाएगी।
हर थाने में जनता सुगमता ऑफिसर तैनात करने का फैसला लिया गया है
ऐसे में वह शिकायतकर्ता को ठीक से सुन नहीं पाता है और शिकायतकर्ता परेशान रहता है। इन परेशानियों को देखते हुए दिल्ली पुलिस के हर थाने में जनता सुगमता ऑफिसर तैनात करने का फैसला लिया गया है।
पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर फिलहाल 20 थाने में जनता सुगमता ऑफिसर तैनात की जाएंगी। नई दिल्ली जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेंद्र मीणा ने बताया कि दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक शुक्रवार को कनॉट प्लेस थाने में इसकी शुरूआती करेंगे।
जनता सुगमता ऑफिसर सब-इंस्पेक्टर रेंक की महिला पुलिस अधिकारी होगी
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जनता सुगमता ऑफिसर सब-इंस्पेक्टर रेंक की महिला पुलिस अधिकारी होगी। शुरूआत में 20 महिला सब-इंस्पेक्टर को विशेष ट्रेनिंग दे दी गई हैं। सभी जनता सुगमता ऑफिसर अच्छी अंग्रेजी बोलने में माहिर होंगी।
इन महिला पुलिस ऑफिसर की वर्दी दिल्ली पुलिस की वर्दी से अलग होगी। यह ऑफिसर साड़ी पहनेंगी। इनकी वर्दी का रंग जल्द ही तय किया जाएगा।