फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Went to UAE with fake passport, got deported and got stuck in India

Delhi: फर्जी पासपोर्ट से भरी उड़ान, यूएई से डिपोर्ट होकर भारत में फंसा; धोखाधड़ी में गिरफ्तार... पूछताछ जारी

Sun, 12 Oct 2025 02:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा राजीव कुमार, नई दिल्ली
राजीव कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 12 Oct 2025 02:11 AM IST
सार

एयरपोर्ट पर तकनीकी जांच के जरिए फर्जीवाड़े का खुलासा हो गया। यूएई एयरपोर्ट के अधिकारियों ने उसे तुरंत भारत निर्वासित कर दिया। आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचने पर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
Delhi: Went to UAE with fake passport, got deported and got stuck in India
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्लैक लिस्ट किए जाने के सात साल बाद एक व्यक्ति दूसरे नाम से पासपोर्ट बनवाकर यूएई पहुंच गया। एयरपोर्ट पर तकनीकी जांच के जरिए फर्जीवाड़े का खुलासा हो गया। यूएई एयरपोर्ट के अधिकारियों ने उसे तुरंत भारत निर्वासित कर दिया। आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचने पर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी यात्री से पूछताछ कर फर्जीवाड़े में शामिल आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन


सात अक्तूबर की देर रात पंजाब के जालंधर का रहने वाला सतनाम नाम का व्यक्ति यूएई से आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचा। उसके पास पासपोर्ट था। दस्तावेजों की जांच में पता चला कि यूएई में ब्लैकलिस्ट होने की वजह से उसे वहां प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। लेकिन उसके पासपोर्ट की जांच में पता चला कि उसने इससे पहले यूएई की यात्रा नहीं की थी। शक होने पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने यात्री से पूछताछ की। सतनाम ने खुलासा किया कि उसका असली नाम नसतार है। उसने नसतार नाम से पासपोर्ट बनाकर यूएई गया था, लेकिन अवधि से अधिक वहां रुकने की वजह से उसे पकड़ लिया गया और बाद में ब्लैकलिस्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


2017 में वह इमरजेसी सर्टिफिकेट पर वापस भारत आया। आजीविका के लिए वह वहां दोबारा यूएई जाना चाहता था, लेकिन ब्लैकलिस्ट होने की वजह से उसे नसतार के नाम से वीजा नहीं मिला। उसके बाद उसने एजेंटों के जरिए सतनाम नाम से दूसरा पासपोर्ट बनवाया और इसमें अपने माता-पिता और पत्नी की अलग अलग जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले पासपोर्ट को छुपाकर वह नए पासपोर्ट के जरिए भारतीय इमिग्रेशन को धोखा देकर यूएई पहुंच गया। इस बात की जानकारी होने के बाद इमिग्रेशन अधिकारी ने यात्री को आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया। इमिग्रेशन अधिकारियों ने पुलिस को यात्री के सारे दस्तावेज सौंप दिए। आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने घटना की पुष्टि की है और मामले की छानबीन करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed