फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather update tomorrow mercury dropped in Delhi due to cold winds in morning and evening

प्रदूषण के साथ ठंड दिखा रही असर: दिल्ली की सुबह-शाम सर्द, ठंडी हवा से गिरा पारा; जानें कल कैसा रहेगा मौसम

Sun, 22 Oct 2023 07:45 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sun, 22 Oct 2023 07:45 PM IST
सार

दिल्ली में सुबह और शाम को मौसम ठंड रहने लगा है। जिसके साथ ही सर्द हवाओं से पारा गिर गया है। न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Delhi Weather update tomorrow mercury dropped in Delhi due to cold winds in morning and evening
दिल्ली में मौसम हुआ ठंडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्व से चली मध्यम स्तर की ठंडी हवाओं के कारण रविवार को दिल्ली-एनसीआर के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई। हालांकि, दिन में खिली धूप के कारण अधिकतम तापमान स्थिर रहा।

विज्ञापन

सोमवार को ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को भी कमोवेश ऐसा ही मौसम रहेगा। पहाड़ों से दिल्ली-एनसीआर में पहुंचने वाली ठंडी हवाएं न्यूनतम तापमान में कुछ कमी लाएंगी। कल से रात का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में रविवार को ऐसा रहा मौसम
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। 

विज्ञापन

दिल्ली में सुबह और शाम हल्की ठंड
विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से मौसमी बदलाव के कारण दिल्ली का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के करीब बना हुआ है। सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस हो रही। वहीं हवाओं की गति कम होने के कारण वातावरण में धूल कण की संख्या बढ़ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed