फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather Report: Severe cold will continue in the capital for a week

Delhi Weather Report: राजधानी में अभी एक सप्ताह सताएगी कड़ाके की सर्दी, आज और कल के लिए कोहरे का यलो अलर्ट

Sat, 03 Jan 2026 03:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 03 Jan 2026 03:50 AM IST
सार

मौसम विभाग ने आज और कल के लिए कुछ इलाकों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी एक से दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज होगी।

विज्ञापन
Delhi Weather Report: Severe cold will continue in the capital for a week
Delhi Fog - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली में इस सप्ताह के अंत तक कोहरे व सर्दी का सितम जारी रहेगा। मौसम विभाग ने शनिवार व रविवार के लिए कुछ इलाकों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी एक से दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज होगी। इस कारण से न्यूनतम तापमान 6-8 डिग्री के बीच रहेगा। अगले सप्ताह भी तापमान में ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन


दिल्ली में बुधवार काफी सर्द रहा था। उसके मुकाबले में बृहस्पतिवार को सर्दी से थोड़ी राहत रही। जबकि शुक्रवार को सुबह के समय कोहरा रहा कुछ देर बाद हल्की धूप निकली लेकिन कुछ देर बाद ही कोहरे व बादलों की वजह से धूप गायब हो गई। इस कारण से सर्द दिन जैसी स्थिति रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री कम 17.4 और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आयानगर व रिज इलाके अन्य इलाकों की तुलना में ठंडे रह। आया नगर में अधिकतम तापमान 17.2 और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


वहीं रिज में अधिकतम तापमान 17.0 और न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आगामी दो जनवरी से पांच जनवरी तक तापमान में गिरावट होने के कारण शीत लहर का अनुमान जताया गया है। पहाड़ों में हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। पहाड़ों और मैदानी इलाकों दोनों में ठंड और तेज होगी। पारा भी गिरेगा और कोहरा भी रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed