फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather Rain and strong winds expected in Delhi on 26th and 27th December

Weather: क्रिसमस पर भीगी दिल्ली... घने कोहरे व बारिश के लिए तैयार रहें NCR वाले, चलेंगी तेज हवाएं; पढ़ें अपडेट

Wed, 25 Dec 2024 07:57 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 25 Dec 2024 07:57 AM IST
सार

दिल्ली में मंगलवार शाम मौसम ने फिर करवट ली और बादलों की गरज के साथ बारिश होने लगी। मौसम विभाग ने 25 व 27 दिसंबर के लिए घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
Delhi Weather Rain and strong winds expected in Delhi on 26th and 27th December
Delhi Weaher - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में क्रिसमस के मौके पर मौसम सुहावना बना हुआ है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। जिसके चलते ठंड का ज्यादा अहसास हो रहा है। दिल्ली-एनसीआर में अब घने कोहरे व दो दिन बारिश के लिए तैयार रहें। उत्तर पश्चिम भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 26 दिसंबर रात से हल्की बारिश का अनुमान है। वहीं 27 दिसंबर को बारिश व तेज हवाएं चलेंगी। वहीं 27 दिसंबर तक सुबह के समय घना कोहरा रहेगा। 

विज्ञापन

मौसम विभाग ने 25 व 27 दिसंबर के लिए घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि बारिश के होने के बाद भी ज्यादा ठिठुरन नहीं रहेगी। इस सप्ताह में दो दिन न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते सोमवार को एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हल्की बारिश मंगलवार शाम को भी हुई। मंगलवार को दिन भर कोहरे और ठंडी हवाओं ने परेशान किया। इस पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी भी देखी गई। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक 00.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन

नरेला में सबसे कम अधिकतम तापमान 19.5, आयानगर में 19.6, पूसा में 19.7 और नजफगढ़ में 19.8 दर्ज किया गया। बाकी इलाकों में तापमान 20 डिग्री से अधिक ही दर्ज हुआ। मंगलवार शाम मौसम ने फिर करवट ली और बादलों की गरज के साथ बारिश होने लगी। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

विभाग के अनुसार 25 व 26 दिसंबर को अधिकतम तापमान 21-22 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि 27 व 28 दिसंबर को अधिकतम तापमान 20-21 और न्यूनतम तापमान के 12 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। 29 दिसंबर से तापमान के लुढ़कने की संभावना विभाग ने जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed