फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather Forecast Today IMD Issued Orange Alert, Dense Fog and Cold Wave in Delhi NCR News in Hindi

Delhi Weather News: सर्दी का सितम झेलने के लिए हो जाएं तैयार, तीन दिन के लिए शीत लहर और कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

Sat, 14 Jan 2023 11:45 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 14 Jan 2023 11:45 AM IST
सार

मौसम विभाग ने 17,18 व 19 जनवरी के लिए घने कोहरे व शीत लहर की स्थिति की भविष्यवाणी की है। इस दौरान न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री तक गिर जाएगा। 

विज्ञापन
Delhi Weather Forecast Today IMD Issued Orange Alert, Dense Fog and Cold Wave in Delhi NCR News in Hindi
दिल्ली में सर्दी का सितम जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल व उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने उत्तर भारत समेत दिल्ली-एनसीआर में तीन दिन शीत लहर व कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में आज की सुबह भी बेहद सर्द है और लोग सर्दी से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेते दिखे। 

विज्ञापन


विज्ञापन

इस दौरान न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक पहुंचेगा। जबकि दिल्ली के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री से भी कम तापमान पहुंच सकता है। दरअसल, पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड की वापसी हो रही है। इससे दिल्ली-एनसीआर में 48 घंटों में मौसम सर्द हो जाएगा।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार घने कोहरे व सर्दी का असर शनिवार से ही देखने को मिलेगा। लेकिन हाड कंपा देने वाली सर्दी का असर 15 जनवरी से शुरू होगा। मौसम विभाग ने 17,18 व 19 जनवरी के लिए घने कोहरे व शीत लहर की स्थिति की भविष्यवाणी की है। इस दौरान न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री तक गिर जाएगा। 

विज्ञापन

18 व 19 डिग्री को तो न्यूनतम तापमान चार व उससे कम रहने की उम्मीद है। शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई थी। लेकिन अब इस विक्षोभ का असर कम होगा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.5 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन भर आंशिक रूप से बादलों ने डेरा डाले रखा। शाम होते-होते सर्द हवाओं ने ठिठुरन को बढ़ा दिया। 

दिल्ली समेत एनसीआर के इलाकों में भी न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 12.3, फरीदाबाद में 11.9, गाजियाबाद में 11.1 व नोएडा में 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को आंशिक रुप से बादल छाए रहने व मध्यम स्तर के कोहरे का अनुमान है।

पूर्वानुमान: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे व मध्यम स्तर का कोहरा रहेगा।
अधिकतम तापमान: 21.5 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 9.8 डिग्री सेल्सियस
14 जनवरी को सूर्यास्त: शाम 5:46 मिनट
15 जनवरी को सूर्योदय: सुबह 7:15 मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed