फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather Forecast Today IMD Yellow alert for rain and storm today and tomorrow

Weather Update: आज और कल बारिश-आंधी का येलो अलर्ट, 21 तक मौसम में जारी रहेगा बदलाव, जानिए पूरा अपडेट

Sun, 19 Mar 2023 07:03 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 19 Mar 2023 07:03 AM IST
सार

Weather News Today मौसम विभाग ने 19 व 20 मार्च को बारिश व आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम का यह बदलाव 21 मार्च तक जारी रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Delhi Weather Forecast Today IMD Yellow alert for rain and storm today and tomorrow
छाए बादल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर भारत समेत दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली। कई जगह हल्की से तेज बारिश हुई और कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। इस कारण से मौसम सुहावना हो गया और लोग गर्मी भूल गए। सुबह से शाम तक रुक-रुककर बारिश और तेज हवाओं ने तापमान को भी लुढ़का दिया और राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने 19 व 20 मार्च को बारिश व आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम का यह बदलाव 21 मार्च तक जारी रहेगा। इस दौरान 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 22 मार्च से पारा चढ़ेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में सुबह से आसमान में काले बादलों ने डेरा डाला हुआ था, साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। 10 बजे के बाद कई इलाकों में तेज व कुछ में हल्की बारिश हुई। इस कारण से शनिवार को अधिकतम तापमान लुढ़कर 25.3 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 18.2 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि शुक्रवार तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर था। तापमान में गिरावट के कारण ठिठुरन का अहसास हुआ। अमूमन 18 मार्च से 21 मार्च तक तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहता है। दिल्ली में सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 2.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश आयानगर में 8.4, पालम में 3.3, लोदी रोड में 3 मिमी बारिश दर्ज हुई। एनसीआर की बात की जाए तो गुरूग्राम में सर्वाधिक 38.5 मिमी बारिश दर्ज हुई। नोएडा में 4.5, फरीदाबाद में 1.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

5 डिग्री तक गिरा तापमान
बारिश के चलते दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान लुढ़ककर 25.3 डिग्री पर आ गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 18.2 डिग्री दर्ज हुआ। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर था। अमूमन 18 मार्च से 21 मार्च तक औसतन तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहता है।

विज्ञापन

पैरों पर गिरा किसान, महिला बोली-फांसी लगा लूंगी
यूपी में ओलावृष्टि के चलते बर्बाद फसलों ने किसानों की उम्मीदों को तोड़ दिया है। गेहूं, तिलहन और सरसों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। फसल बर्बाद होने का दर्द ललितपुर में शनिवार को तहसील दिवस पर दिखा जब देवरान का एक किसान एसडीएम के पैरों में गिरकर रोने लगा तो एक महिला किसान भी रो पड़ी। बोली-हम बर्बाद हो गए, अब तो फांसी लगाकर जान दे दूंगी।

बारिश से धुला दिल्ली-एनसीआर का प्रदूषण
दिल्ली-एनसीआर में हो रही हल्की बारिश से प्रदूषण का स्तर कम हो रहा है। बीते पांच दिनों से इसमें गिरावट आई है। हालांकि शनिवार को दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण स्तर खराब श्रेणी में ही रहा। उम्मीद है कि अगले तीन दिनों तक हल्की बारिश व सतही हवाओं से स्थिति बेहतर बनी रहेगी। शनिवार को दिल्ली में प्रदूषण का स्तर 184 सूचकांक रहा, जो पिछले वर्ष इसी दिन के मुकाबले 109 अंक कम है। वहीं एनसीआर के गुरुग्राम (200), नोएडा (153), गाजियाबाद (128), फरीदाबाद (182) आर ग्रेटर नोएडा (141) दर्ज किया गया। पिछले साल इसी दिन यह आंकड़ा दिल्ली में 293, गुरुग्राम (259), नोएडा (268), गाजियाबाद (322), फरीदाबाद (237) आर ग्रेटर नोएडा (228) दर्ज किया गया था। 

छह दिनों के लिए हवा की गुणवत्ता मध्यम से खराब श्रेणी में रहने की संभावना
भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार तक हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रहने की संभावना है। हालांकि मंगलवार को हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार हो सकता है। अगले 6 दिनों के लिए हवा की गुणवत्ता मध्यम से खराब श्रेणी में रहने की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली में शनिवार को दक्षिण पूर्व दिशा से हवाओं के साथ हल्की बारिश से प्रदूषण स्तर में गिरावट दर्ज किया गया।

आज दिन में बादल छाने और हल्की बारिश की है संभावना
रविवार को मुख्य सतही हवा दक्षिण-पूर्व-उत्तर-पूर्व दिशा से चल सकती है। दिन में बादल छाए रहने और बहुत हल्की बारिश-बूंदा बांदी की संभावना है। सोमवार को हवाओं के रुख में बदलाव होगा आर हवाएं उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा से चल सकती हैं। दिल्ली में 21 मार्च तक बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे प्रदूषण स्तर में कुछ सुधार बने रहने की संभावना है। शनिवार को दिल्ली में अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 2400 मीटर दर्ज किया गया। सफर का पूर्वानुमान हे कि अगले तीन दिनों तक सतही हवा की गति 16 किमी तक होने व तापमान (अधिकतम 28-29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 18-17 डिग्री सेल्सियस) बने रहने से हवा की गुणवत्ता में सुधार होने की संभावना है। मिश्रण परत की ऊंचाई  1.5 किमी होने की संभावना है जो प्रदूषकों के मध्यम वेंटिलेशन का कारण बनती है। कुल मिलाकर हवा की गुणवत्ता अगले तीन दिनों तक मध्यम स्तर में रहने की संभावना है।

19 व 20 मार्च को बारिश-आंधी का येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 2.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश आयानगर में 8.4, पालम में 3.3, लोदी रोड में 3 मिमी बारिश दर्ज हुई। एनसीआर की बात की जाए तो गुरूग्राम में सर्वाधिक 38.5 मिमी बारिश दर्ज हुई। नोएडा में 4.5, फरीदाबाद में 1.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने पहले ही ओलावृष्टि और बारिश को लेकर पूर्वानुमान जताया था। विभाग ने 19 व 20 मार्च को बारिश व आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम का यह बदलाव 21 मार्च तक जारी रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक रहने की संभावना है। साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। इसके बाद 22 मार्च से तापमान में एक डिग्री तक बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। 22 से 24 मार्च तक तापमान 30 डिग्री व 15-17 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed