{"_id":"5852aaf14f1c1b686f64bef5","slug":"delhi-water-board-decided-not-to-raise-water-rates","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की दरों में बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला, जल्द हो सकता एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की दरों में बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला, जल्द हो सकता एलान
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 16 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली जल बोर्ड अपने उपभोक्ताओं को नए साल पर एक और तोहफा देगा। इस संबंध में जल्दी ही एलान किए जाने की संभावना है। उसने एक जनवरी से पानी की दरों में इजाफा नहीं करने का फैसला किया है। जल बोर्ड के एक्ट के मुताबिक प्रतिवर्ष एक जनवरी सेे पानी की दरों में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी करने का प्रावधान है।
विज्ञापन
जल बोर्ड अपने उपभोक्ताओं से पिछले पौने दो साल से प्रतिमाह 20,000 लीटर तक पानी का उपयोग करने पर बिल नहीं ले रहा है। इसके अलावा दिल्ली सरकार का एक साल पूरा होने पर उसने सभी उपभोक्ताओं को गत वर्ष नवंबर तक पानी के बकाया बिलों में भारी राहत दी थी। इतना ही नहीं, वर्तमान वर्ष में एक जनवरी से पानी की दरों में बढ़ोतरी नहीं की थी। इसी कड़ी में उसने नए साल में भी एक जनवरी से पानी की दरों में बढ़ोतरी नहीं करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
जल मंत्री कपिल मिश्रा के मुताबिक एक जनवरी से पानी की दरों को इजाफा नहीं किया जाएगा। हालांकि दिल्ली जल बोर्ड के एक्ट के तहत प्रतिवर्ष एक जनवरी से पानी की दरें 10 प्रतिशत बढ़ाई जाती है। एक्ट के अनुसार बोर्ड बैठक में पानी की दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तो लाया जाएगा, लेकिन इसे रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार अगले साल नगर निगम चुनाव होंगे। इससे पहले दिल्ली सरकार जनता के ऊपर कोई भी भार डालना नहीं चाहती। हालांकि बोर्ड इस तरह के तथ्यों को नकार रहा है। उसका कहना है कि बोर्ड तो पिछले पौने दो साल से उपभोक्ताओं को राहत देने में लगा हुआ है। वैसे भी बोर्ड का नगर निगम चुनाव से कोई सरोकार नहीं है।