फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Voting took place at four booths in Delhi for Jammu and Kashmir Assembly elections.

Delhi : जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली में चार बूथों पर पड़े वोट, प्रफुल्लित थे कश्मीरी पंडित

Thu, 19 Sep 2024 07:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 19 Sep 2024 07:24 AM IST
सार

इनके लिए दिल्ली में भी चार मतदान केंद्र बनाए गए थे। इसमें जम्मू-कश्मीर हाउस, दिलशाद गार्डन, नजफगढ़ और शालीमार बाग शामिल थे।

विज्ञापन
Delhi: Voting took place at four booths in Delhi for Jammu and Kashmir Assembly elections.
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के विस्थापितों ने दिल्ली में जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान किया। इनके लिए दिल्ली में भी चार मतदान केंद्र बनाए गए थे। इसमें जम्मू-कश्मीर हाउस, दिलशाद गार्डन, नजफगढ़ और शालीमार बाग शामिल थे। सभी मतदान केंद्रों पर जम्मू कश्मीर आर्म्ड पुलिस और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों की तैनाती की थी। मतदाताओं और चुनाव कर्मचारियों के आलावा किसी को भी मतदान केंद्रों तक पहुंचने की इजाजत नहीं थी। इस मौके पर कश्मीरी पंडितों में भी खुशी नजर आई। उन्होंने कहा कि सरकार का हमने समर्थन किया है। अब सरकार को हमारा पुर्नवास करना चाहिए।

विज्ञापन


दिल्ली के दिलशाद गार्डन स्थित अर्वाचिन इंटरनेशनल स्कूल के एक मतदान केंद्र पर आठ अलग-अलग विधानसभा सीटों के 77 मतदाताओं के लिए अलग-अलग बूथ बनाए गए। यहां के 77 मतदाताओं में से 23 मतदाता ने दोपहर 2 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान 6 बजे तक करवाया गया। पीठासीन अधिकारियों ने हर दो-दो घंटे पर चुनाव आयोग को अपनी रिपोर्ट दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed