फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi violence police filed chargesheet in three cases in karkardooma court says shahrukh pathan as was part of conspiracy

दिल्ली हिंसा:  कोर्ट में तीन आरोप पत्र दायर, पुलिस का दावा-हिंसा भड़काने में शामिल था शाहरुख पठान

Tue, 09 Jun 2020 07:07 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 09 Jun 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
delhi violence police filed chargesheet in three cases in karkardooma court says shahrukh pathan as was part of conspiracy
मोहम्मद शाहरुख - फोटो : Social Media

दिल्ली हिंसा मामले में क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को कड़कड़डूमा कोर्ट में तीन आरोप पत्र दायर किए हैं। अब मामले में 15 जुलाई को सुनवाई होगी।  जांच एजेंसी ने मंगलवार को तीन अलग-अलग मामलों में आरोप पत्र दायर किए। इसमें मौजपुर चौक दंगा, कर्दमपुरी पुलिया दंगा और कर्दमपुरी सरकारी डिस्पेंसरी दंगा शामिल हैं। 

विज्ञापन


हिंसा मामले में जांच एजेंसी ने शाहरुख पठान और चार अन्य लोगों को दिल्ली में मौजपुर चौक पर हुई हिंसा भड़काने की साजिश में शामिल पाया है। शाहरुख दिल्ली हिंसा में एक पुलिसकर्मी पर पिस्टल तानते हुए देखा गया था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मौजपुर चौक दंगा मामले में 24 फरवरी को सुबह 11 बजे दो समूह चौक पर आपस में भिड़ गए। इनमें से एक समूह नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) का समर्थन कर रहा था तो दूसरा समूह इसका विरोध कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरू में विरोध शांतिपूर्ण था, लेकिन जल्द ही यह हिंसक हो गया और दोनों ओर से पथराव होने लगा। दोनों पक्षों की ओर से ईंट-पत्थर फेंकने के साथ ही आगजनी, गोलीबारी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई। घटना में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। हत्या के मामले में अलग केस दर्ज किया गया है। 

इस मामले में शाहरुख पठान समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जांच में पाया गया कि पठान और एक अन्य मामले में मुख्य आरोपी है। पठान ने सरेआम हेडल कांस्टेबल दीपक दहिया पर बंदूक तान दी थी और कई गोलियां भी चलाई थी। 

इसके साथ ही कर्दमपुरी पुलिया मामले में मोहम्मद फुरकान की हत्या, चार लोगों को गोली लगने और 17 पुलिसकर्मियों के घायल होने की बात है। इलाके में 24 फरवरी को भारी पथराव हुआ था। 

जांच में पाया गया कि 23 फरवरी को इलाके में भीड़ ने सीसीटीवी को नुकसान पहुंचाया था। चश्मदीदों के बयान और कुछ वीडियो के आधार पर चार लोगों को गिरफतार किया गया था। पुलिस ने मामले में चारों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है।


कर्दमपुरी सरकार डिस्पेंसरी मामल में  हिंसक भीड़ ने दो पार्किंग में आग लगा दी थी। इसके साथ एक व्यक्ति की चाकू मार कर हत्या कर दी थी। वीडियो सबूतों के आधार पर मामल में चार आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी है। अभी मामले में और आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए  जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed