दिल्ली यूनिवर्सिटी: शनिवार से शुरू होंगे फर्स्ट कट ऑफ के दाखिले, ये डॉक्यूमेंट रखें तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में 24 जून को पहली कट ऑफ आते ही दाखिले की रेस शुरू हो जाएगी। दाखिला लेने से पहले छात्र को डीयू पोर्टल से ऑनलाइन दाखिला लेने की जानकारी लेनी होगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों को दाखिले के लिए मूल दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। जिन्हें व्यवस्थित करके रखना होगा। करीब ऐसे दस दस्तावेज है, जिसकी दाखिले के दौरान जरूरत पड़ेगी। ध्यान रखे की सभी दस्तावेजों का एक सेट फोटोकॉपी भी अपने पास रखे। विद्यार्थियों को यह ध्यान रखना होगा कि यह सभी दस्तावेज स्वयं सत्यापित होने चाहिए।
दाखिले के समय जरूरी दस्तावेज
. दसवीं की बोर्ड परीक्षा का सर्टिफिकेट।
. दसवीं की मार्कशीट।
. बारहवी की मार्कशीट।
. बारहवीं का प्रोविजनल या ओरिजनल सर्टिफिकेट।
. चरित्र प्रमाण पत्र (हालिया जारी)।
. बोर्ड या यूनिवर्सिटी से माइग्रेशन सर्टिफिकेट या स्कूल का ट्रांसफर सर्टिफिकेट।
. स्वप्रमाणित दो से चार पासपोर्ट साइज फोटो।
. छात्र के नाम जारी एससी/एसटी/पीडब्लयूडी/कश्मीरी विस्थापित का सर्टिफिकेट।
. छात्र के नाम जारी ओबीसी सर्टिफिकेट (नॉन-क्रीमी लेयर के लिए)
. ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर के लिए आय प्रमाण पत्र (स्वयं सत्यापित)
ऐसे होगा ऑनलाइन दाखिला
1. दिल्ली विश्वविद्यालय में कट ऑफ आने के बाद छात्रों को कॉलेज व कोर्स का चयन ऑनलाइन ही करना होगा। इसके लिए उन्हें यूजी दाखिला पोर्टल पर अपनी पंजीकृत ई-मेल आईडी का प्रयोग करना होगा।
2. कट ऑफ आने के बाद यदि कोई छात्र किसी कॉलेज की कट ऑफ में आ रहा होगा तो उसे दाखिला पोर्टल पर अपने ई-मेल आईडी व पासवर्ड की मदद से कॉलेज व कोर्स को चुनना होगा।
3. उसके बाद छात्र को अपने दाखिला फॉर्म का प्रिंट आउट व जरूरी दस्तावेज लेकर कॉलेज पहुंचना होगा। जहां उसकी कट ऑफ का कैलकुलेशन व दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
4. कॉलेज दस्तावेजों की जांच कर वह अपने पास रखेगा जिससे कि छात्र दुबारा कहीं किसी कॉलेज में दाखिला ना ले सके।
5. यूजी पोर्टल पर कॉलेज दाखिले की मंजूरी देगा। जिसके बाद पोर्टल पर लॉग -इन कर उन्हें ऑनलाइन फीस पैमेंट विकल्प पर कॉलेज की फीस का भुगतान करना होगा।
6. प्रशासन की सलाह है कि परेशानी से बचने के लिए ऑनलाइन दाखिले, फीस भुगतान के लिए अंतिम समय की प्रतीक्षा ना करें।
7. यदि छात्र किसी कॉलेज से अपना दाखिला रद्द कराता है तो कॉलेज उसके दस्तावेज वापस कर देगा।
8. छात्रों को ध्यान रखना होगा कि फीस भुगतान करने के बाद ही कॉलेज छात्र का दाखिला पक्का करेगा।
9. छात्रों को फीस का भुगतान पूल मनी सिस्टम से होगा। एक कॉलेज में यदि अधिक फीस चुका दी है और दूसरे कॉलेज में कम फीस पर दाखिला लिया तो बकाया फीस वापस मिल जाएगी। इसी तरह से पहले कॉलेज में यदि कम फीस दी और दूसरे कॉलेज में अधिक फीस है तो जितनी अधिक फीस है, उतना ही भुगतान करना होगा।
10. यदि कोई छात्र किसी कॉलेज से अपना दाखिला रद्द कराता है तो उसकी फीस चेक या डिमांड ड्रॉफ्ट से वापस नहीं होगी बल्कि पंजीकरण के समय जिस खाते की जानकारी छात्र ने थी, उसमें सीधे डाली जाएगी।