फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi University admission 2025 More than 24 thousand seats allotted for the second round

DU दाखिला प्रक्रिया: दूसरे राउंड के लिए 24, 843 सीटें आवंटित, 30 जुलाई शाम पांच बजे तक स्वीकार कर सकते हैं सीट

Tue, 29 Jul 2025 05:20 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 29 Jul 2025 05:20 AM IST
सार

डीयू दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी ने बताया कि स्नातक की 71, 624 सीटों के लिए दो राउंड तक 87, 335 सीट आवंटन किए गए हैं। इसमें अपग्रेड, फ्रीज और नए आवंटन शामिल हैं। विभिन्न कॉलेजों में सीटों को भरने के लिए पहले राउंड से ही अतिरिक्त आवंटन किए हैं, ऐसे में इस राउंड में 24, 843 नए आवंटन किए गए हैं।

विज्ञापन
Delhi University admission 2025 More than 24 thousand seats allotted for the second round
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : University Of Delhi

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक प्रोग्राम में दाखिले के लिए दूसरी सीट आवंटन सूची जारी कर दी है। दूसरे राउंड में विभिन्न प्रोग्रामों में रिक्त करीब आठ हजार सीटों के लिए 24, 843 सीटों का आवंटन किया गया है। सीटों का आवंटन इसलिए ज्यादा किया गया है कि जिससे कि बाद के राउंड में कॉलेजों में सीटें खाली ना रहें। डीयू ने पहले राउंड में भी सीटों से ज्यादा आवंटन किए थे। अब अगले राउंड में अतिरिक्त सीटें आवंटित नहीं की जाएंगी।

विज्ञापन


दूसरे सीट आवंटन के आधार पर दाखिला लेने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। छात्र 30 जुलाई तक सीट स्वीकार सकते हैं। वहीं कॉलेज छात्र के दाखिले को मंजूरी 31 जुलाई तक देंगे। इसके बाद छात्र फीस का भुगतान एक अगस्त शाम 4 बजकर 59 मिनट तक कर सकेंगे।
विज्ञापन


पहले राउंड में अपग्रेड का विकल्प चुनने वाले 27, 314 छात्रों को अपनी पसंदीदा सीट इस राउंड में मिली है। दूसरे राउंड के लिए अपनी सीट का आवंटन छात्र डैशबोर्ड पर देख सकते हैं। यदि उन्हें दाखिला सिस्टम में बने रहना है तो उन्हें अपनी आवंटित सीट को स्वीकार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए सत्र की शुरुआत एक अगस्त से
डीयू दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी ने बताया कि स्नातक की 71, 624 सीटों के लिए दो राउंड तक 87, 335 सीट आवंटन किए गए हैं। इसमें अपग्रेड, फ्रीज और नए आवंटन शामिल हैं। विभिन्न कॉलेजों में सीटों को भरने के लिए पहले राउंड से ही अतिरिक्त आवंटन किए हैं, ऐसे में इस राउंड में 24, 843 नए आवंटन किए गए हैं। जबकि अपनी आवंटित सीट से संतुष्ट होकर 17, 922 छात्र अपनी सीट को फ्रीज कर चुके हैं। विश्वविद्यालय की सलाह है कि छात्र अपनी आवंटित सीट को जरूर स्वीकार करें। जो छात्र फीस का भुगतान नही करेंगे वो अगले राउंड के लिए अपग्रेड का विकल्प नहीं ले सकेंगे।


इस राउंड के बाद खुलेगा मिड एंट्री का विकल्प
दूसरे राउंड की दाखिला प्रक्रिया संपन्न होने के बाद एक बार फिर खाली सीटों की जानकारी जारी की जाएगी। उसके बाद छात्रों को अपनी वरीयताओं को दोबारा व्यवस्थित करने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही मिड एंट्री भी खुल जाएगी। जिन्हें अब तक कहीं दाखिला नहीं मिला वह मिड एंट्री करके सिस्टम में आएंगे और उन्हें खाली सीटों के आधार पर सीट का आवंटन किया जाएगा। डीयू खाली सीटों की जानकारी, मिड एंट्री, तीसरे राउंड, दाखिले संबंधी जानकारी की जल्द ही घोषणा करेगा। डीयू प्रशासन की सलाह है कि छात्र नियमित अपडेट के लिए दाखिला पोर्टल को देखते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed