फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Uncontrolled cab hits 10 people in Mayur Vihar, woman dies

Delhi : मयूर विहार में अनियंत्रित कैब ने एक के बाद एक 10 लोगों को टक्कर मारी, महिला की मौत; दो की हालत नाजुक

Thu, 14 Mar 2024 12:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 14 Mar 2024 12:08 AM IST
सार

हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। टक्कर मारने के बाद चालक ने मौके से कार लेकर भागने का प्रयास किया। इस बात पर भीड़ भड़क गई।

विज्ञापन
Delhi: Uncontrolled cab hits 10 people in Mayur Vihar, woman dies
टक्कर मारने के बाद चालक ने मौके से कार लेकर भागने का प्रयास किया। - फोटो : एएनआई

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर थाना क्षेत्र स्थित मयूर विहार फेस-3 में बुधवार रात एक अनियंत्रित हुई कैब ने एक के बाद एक करीब 10 लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। टक्कर मारने के बाद चालक ने मौके से कार लेकर भागने का प्रयास किया। इस बात पर भीड़ भड़क गई।

विज्ञापन


भीड़ ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में कैब को भी पूरी तरह तोड़ दिया गया। उधर मौके पर मौजूद लोगों ने निजी वाहनों से घायलों को एलबीएस अस्पताल पहुंचाया, जहां एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया। मृतका की शिनाख्त हयात नगर, खोड़ा कालोनी, गाजियाबाद निवासी सीता देवी (22) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस को मौके पर बुला लिया गया। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। अस्पताल में दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। खबर लिखे जाने तक घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुटी थी। पुलिस उनको समझाने का प्रयास कर रही थी। घटना का वीडियो देर रात को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि पांच महिलाओं व दो पुरुषों का एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों को हादसे में बेहद मामले की चोट लगी है। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से हादसे की पड़ताल की जा रही है। आरोपी चालक का बयान लेने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक हादसा बुधवार देर रात को बुध बाजार, मयूर विहर फेज-3 में हुआ। बुधवार हो यहां साप्ताहिक बाजार लगता है। उसकी वजह वहां पर भारी भीड़ थी। मेन रोड से अचानक सिल्वर कलर की हुंडई ओरा कार अनियंत्रित होकर भीड़ की ओर आ गई। कार ने एक के बाद एक कई लोगों को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल लोग सड़क पर दर्द से चिल्लाने लगे। बाजार होने की वजह से भीड़ वहां पहले से ही थी। लोगों ने चालक को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई की गई। गुस्साई भीड़ ने कार को पूरी तरह तोड़ने के बाद उसे पलट दिया। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात काबू किए।


बाद में घायलों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। देर रात तक लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा था। हादसे का शिकार हुई महिला सीता देवी परिवार के साथ खोड़ा कालोनी में रहती थी। इसके परिवार में पिता मुन्नालाल के अलावा अन्य सदस्य हैं। सीता बाजार में खरीदारी के लिए आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed