फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi transport department goes cashless and ration shop will accept cards

दिल्ली परिवहन विभाग हुआ कैशलेस, राशन दुकान पर भी चलेगा कार्ड

Fri, 30 Dec 2016 12:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 30 Dec 2016 12:30 PM IST
विज्ञापन
delhi transport department goes cashless and ration shop will accept cards
ट्रांसपोर्ट ड‌िपार्टमेंट हुए कैशलेस - फोटो : अमर उजाला

ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनवाना हो, वाहन का फिटनेस कराना हो या वाहन के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की कोई फीस जमा करनी हो, दिल्ली परिवहन विभाग के सभी मोटर लाइसेंसिंग ऑफिस (एमएलओ) में अब इन कामों के लिए कैश की किल्लत आड़े नहीं आएगी। सभी जगह पर पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन लगा दी गई है। आवेदक डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिये अपनी फीस जमा कर सकता है।

विज्ञापन


परिवहन विभाग दिल्ली सरकार का पहला विभाग है जहां तय समय के अंदर ही कैशलेस व्यवस्था की शुरुआत की गई है। इसी सप्ताह सरकार ने सबसे पहले डीएल की फीस ऑनलाइन पेमेंट से शुरू की थी।
विज्ञापन


अब सभी 13 एमएलओ कार्यालय में पीओएस मशीन भी पहुंच गई है। बुधवार को मशीनों का सेटअप तैयार किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को कई एमएलओ ऑफिस में इसका प्रयोग भी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

delhi transport department goes cashless and ration shop will accept cards

माल रोड, शेख सराय, जनकपुरी, मयूर विहार आदि सेंटर पर इसकी सुविधा शुरू कर दी गई है। कई जगहों पर आवेदक की भीड़ को देखते हुए 4 तो कहीं-कहीं पर 2-2 मशीनें लगाई गई हैं। अभी तक 30 से ज्यादा मशीनें परिवहन विभाग को मिल गई है। कर्मचारियों को इसका प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।

विभाग एक मोटर लाइसेंसिंग ऑफिसर ने बताया कि मशीनों का डिस्ट्रीब्यूशन बुधवार से ही होने लगा था। बृहस्पतिवार से यह कई जगहों पर काम भी करने लगा है। पहले दिन कहीं-कहीं दिक्कतें आई।

पीओएस मशीन लगाने वाली एजेंसी के कर्मचारियों को इस बारे में जानकारी दे रही है। अब आवेदकों को कैश की दिक्कत नहीं होगी। सभी तरह के काम की फीस अब डेबिट व क्रेडिट कॉर्ड के जरिए जमा कर सकते है।

राशन की दुकान पर मिलेगी कार्ड से भुगतान की सुविधा

delhi transport department goes cashless and ration shop will accept cards
राशन की दुकान - फोटो : प्रतीकात्मक च‌ित्र

दिल्ली सरकार सभी राशन की दुकान पर कार्ड से भुगतान की सुविधा शुरू करने की तैयारी में है। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने बृहस्पतिवार को इसकी समीक्षा बैठक की।

बैठक में खाद्य एवं आपूर्ति आयुक्त ने बताया कि सभी 2380 उचित दर दुकानों पर स्वैपिंग मशीन लगाने को लेकर बैंक ऑफ बढ़ौदा केसाथ बातचीत अंतिम चरण में है। सभी दुकान पर मशीने जनवरी, 2017 में लगा दी जाएंगी।

मशीने लगने के बाद राशन कार्ड धारक रियायती दर पर मिलने वाला अनाज रुपये कार्ड, डेबिड कार्ड व क्रेडिट कार्ड से पैसे का भुगतान करके ले सकेगा। इसके अलावा उचित दर दुकान मालिक अपना खाता एक्सिस बैंक में खोल सकता है जिससे सीधे विभाग को अनाज के बदले ऑनलाइन भुगतान भी कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed