{"_id":"5bc913ecbdec22174b2c236a","slug":"delhi-traffic-police-appeal-to-not-pass-these-paths-due-to-vip-movement-in-vijayadashami","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजयादशमी आज, दिल्ली में लग सकता जाम, इन रास्तों में हो सकती है सुबह से शाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजयादशमी आज, दिल्ली में लग सकता जाम, इन रास्तों में हो सकती है सुबह से शाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 19 Oct 2018 04:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में आज यानि शुक्रवार को विजयादशमी का पर्व मनाया जा रहा है। शाम में जगह-जगह रावण का पुतला फूंके जाने के चलते जाम लगना तय है। उधर, दशहरे पर लालकिले पर होने वाली रामलीलाओं में वीवीआईपी मूवमेंट की आवाजाही से आईटीओ से लेकर लालकिले तक यातायात का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। 46 जगहों पर जाम प्वाइंट की पहचान भी की गई है। वहीं, शुक्रवार को ही मां दुर्गा का विसर्जन मुहूर्त भी है। इसके कारण भी भीड़ सड़कों पर उतरेगी।
विज्ञापन
ट्रैफिक पर सबसे ज्यादा असर लाल किले के आसपास पड़ेगा। यहां लव-कुश रामलीला में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की उम्मीद है। वहीं, इससे सटी नवश्रीधार्मिक रामलीला की कमेटी में सोनिया गांधी और राहुल गांधी पहुंचेंगे। इससे शाम 5 बजे के करीब नेताजी सुभाष मार्ग, निषाद राज मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, तुर्कमान गेट, बहादुरशाह जफर मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
पुलिस ने की इन रास्तों से नहीं गुजरने की अपील
बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को लाल किला, कमला मार्केट, आंबेडकर नगर, सरोजिनी नगर, ग्रेटर कैलाश, साउथ एवेन्यू, दिल्ली कैंट, आरके पुरम, द्वारका, उत्तम नगर, पंजाबी बाग, कीर्ति नगर, हरि नगर, विकासपुरी, करोल बाग, नारायणा, सुल्तानपुरी, सुभाष प्लेस, केशवपुरम, मॉडल टाउन, आनंद विहार, कल्याणपुरी, आदर्श नगर, जहांगीरपुरी, शालीमार बाग, नरेला, मधु विहार, आईपी एक्सटेंशन, गांधी नगर, फर्श बाजार जैसे कई इलाकों में जाम की स्थिति देखने को मिल सकती है। इसलिए दिल्ली पुलिस ने राजधानी के लोगों से इन मार्गों से जहां तक संभव हो सके दूरी बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन