फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Traffic department issues invoice to Union Minister Dharmendra Pradhans car later cancelled

यातायात विभाग की लापरवाही में फंसे धर्मेंद्र प्रधान, शहर से बाहर थी कार, मगर हो गया चालान

Mon, 15 Jul 2019 05:33 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Mon, 15 Jul 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
Delhi Traffic department issues invoice to Union Minister Dharmendra Pradhans car later cancelled
धर्मेंद्र प्रधान

यातायात विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से आम जनता तो परेशान होती ही है, लेकिन इस बार केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी इसका शिकार हो गए। दरअसल विभाग के कर्मचारियों ने केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की टोयोटा कार का ई-चालान दिखाते हुए उसकी कॉपी घर भेज दी। यह चालान 25 जनवरी को किया गया, जबकि उस दिन उनकी कार शहर में थी ही नहीं।

विज्ञापन


गुरुवार को मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के ड्राईवर ने यातायात विभाग के कार्यालय में ट्रैफिक एसपी अनिल कुमार झा से गलत चालान की शिकायत की। जांच में पता चला कि असल में चालान किसी वैगन आर कार का किया गया था, जिसका नंबर प्लेट सीएवाई से शुरू होता है। जबकि केंद्रीय मंत्री की कार का नंबर सीएटी से शुरू होता है। 
विज्ञापन


विभाग के कर्मचारी ने गलती से वाई की जगह टी लिख कर चालान कर दिया। गाड़ी की बाकी संख्या समान होने के कारण चालान की कॉपी केंद्रीय मंत्री के नाम बन गई। हालांकि विभाग ने इसे अपनी गलती मानते हुए बाद में चालान को रद्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed