{"_id":"67da0e2ee25d839dd209b201","slug":"delhi-three-miscreants-who-opened-fire-for-extortion-arrested-after-encounter-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : उगाही के लिए गोलीबारी करने वाले तीन बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : उगाही के लिए गोलीबारी करने वाले तीन बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
Wed, 19 Mar 2025 05:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 19 Mar 2025 05:52 AM IST
सार
पुलिस की गोली लगने से तीनों बदमाश घायल हो गए हैं। गिरफ्तार तीनों बदमाश गैंगस्टर ओम प्रकाश और काला जठेड़ी के शार्प शूटर हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चार पिस्टल और चार कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
द्वारका जिला स्पेशल स्टाफ और बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने कारोबारी और प्रॉपर्टी डीलर से उगाही करने के लिए गोलीबारी करने वाले तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली लगने से तीनों बदमाश घायल हो गए हैं। गिरफ्तार तीनों बदमाश गैंगस्टर ओम प्रकाश और काला जठेड़ी के शार्प शूटर हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चार पिस्टल और चार कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पश्चिमी परिक्षेत्र के संयुक्त आयुक्त जतिन नरवाल ने बताया कि 16 मार्च को पुलिस को बाबा हरिदास नगर के विनोभा एंक्लेव में एक मकान के बाहर गोलीबारी की सूचना मिली। कारोबारी ने अपनी शिकायत में बताया कि वह किसी काम से नजफगढ़ गए थे। इसी दौरान उसके घर के मुख्य गेट पर गोलीबारी की सूचना मिली।
विज्ञापन
पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। पता चला कि करीब 12:25 बजे बाइक सवार तीन युवक कारोबारी के घर के बाहर चक्कर लगा रहे थे, जिन्होंने भागने से पहले उसके घर पर गोलीबारी की। पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर लिया। इससे पहले बदमाशों ने 9 मार्च की रात बाबा हरिदास नगर के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर की कार पर गोलियां चलाई थीं। इसको देखते हुए पुलिस की कई टीमें बदमाशों की पहचान करने में जुट गईं।
विज्ञापन
घटनास्थलों के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच में पता चला कि दोनों घटनाओं में एक ही गैंग के तीन बदमाश शामिल हैं। सीसीटीवी कैमरों के जरिये बदमाशों की बाइक और वारदात में शामिल तीन बदमाशों मोहित उर्फ शूटर, प्रवीण उर्फ टोना और मनीष उर्फ हाथी की पहचान कर ली। प्रवीण पर 13 और दो अन्य बदमाशों पर एक-एक मामले दर्ज हैं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 17 मार्च को महेश गार्डन की अनाज मंडी के पास बाबा हरिदास नगर थाने की पुलिस ने बाइक से जा रहे दो बदमाशों को रोकना चाहा। पुलिस टीम को देखते ही बदमाश भागने लगे।
भागने के दौरान उनकी बाइक एक वाहन से टकरा गई। उसके बाद पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में बदमाशों ने हथियार को झरौदा गंदा नाले के पास छुपाने की बात कही। पुलिस दोनों बदमाशों को लेकर गंदे नाले पर पहुंची, जहां बदमाशों ने हथियार को उठाकर पुलिस टीम पर गोलीबारी कर दी और भागने का प्रयास किया।
गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई। गोली दोनों बदमाशों के पैर में लगी। पुलिस घायलों को अस्पताल ले गई। फिर 17 मार्च की रात जिले का स्पेशल स्टाफ ढीचाऊं कलां निवासी प्रवीण उर्फ टोना को पकड़ने के लिए पहुंचा, जहां बदमाश ने पुलिस टीम पर गोली चला दी।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी। उसे पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से 2 अत्याधुनिक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद कर लिए।