फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Three friends surrounded a minor and stabbed him to death due to a feud

Murder in Delhi: रंजिश में नाबालिग को तीन दोस्तों ने घेरकर मारे चाकू, मौत; पकड़े गये सभी आरोपी

Thu, 11 Dec 2025 02:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 11 Dec 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Delhi: Three friends surrounded a minor and stabbed him to death due to a feud
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

रोहिणी जिला के कंझावला इलाके में बुधवार की दोपहर रंजिश में तीन नाबालिगों ने एक नाबालिग की चाकू गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलते ही परिजन 15 वर्षीय अनिकेत को नजदीकी सावित्री अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। क्राइम टीम व एफएसएल ने जेजे कालोनी स्थित घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। बाद में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू हुई। 

विज्ञापन


पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों बाद हत्या के आरोप में तीनों को दबोच लिया। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि कुछ दिनों पहले अनिकेत का आरोपियों से झगड़ा हुआ था। वहीं आरोपियों का कहना है कि अनिकेत उनको परेशान करने के लिए उनको किसी न किसी बात पर पीटता रहता था।
विज्ञापन


जेजे कॉलोनी के पास खेत में आरोपियों ने घेरकर मारा चाकू
इस बीच जेजे कॉलोनी के पास खेत में आरोपियों ने इसे घेर लिया और झगड़ा करने लगे। इस बीच एक आरोपी ने चाकू निकालकर अनिकेत पर हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर इसका पता लगा रही कि वारदात में और कौन-कौन शामिल है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि अनिकेत परिवार के साथ सावदा, जेजे कालोनी, कंझावला में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा एक बड़ा भाई व छोटी बहन है। इसके पिता मजदूरी करते हैं। अनिकेत आठवीं कक्षा फेल था। बुधवार दोपहर के समय वह किसी काम से बाहर निकला।


पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात में और कौन-कौन शामिल है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस ने अनिकेत का शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed