फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi : The colors of Punjab will be seen in Rangli Baisakhi

Delhi : रंगली बैसाखी में दिखेंगे पंजाब के रंग, 13 अप्रैल को होगा आयोजन; अमर उजाला कार्यक्रम का मीडिया सहयोगी

Wed, 09 Apr 2025 02:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 09 Apr 2025 02:46 AM IST
सार

13 अप्रैल को कॉलेज में रंगली बैसाखी 2.0 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अमर उजाला आयोजन का मीडिया सहयोगी है।

विज्ञापन
Delhi : The colors of Punjab will be seen in Rangli Baisakhi
Baisakhi file - फोटो : Adobe stock

विस्तार

श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स में पंजाब की संस्कृति के अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे। रोसा हर्बल केयर की ओर से 13 अप्रैल को कॉलेज में रंगली बैसाखी 2.0 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में नाच-गाने से लेकर खाने-पीने का आनंद ले सकेंगे। साथ ही फैशन शो से लेकर दूसरी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन


बच्चों और परिवारों के लिए पारंपरिक खेल, पेंटिंग और पंजाबी हस्तशिल्प से जुड़े स्टॉल की प्रदर्शनी लगेगी। कार्यक्रम का अमर उजाला मीडिया सहयोगी है। कार्यक्रम की शुरुआत ढोल की थाप और भंगड़े-गिद्धे से होगी। सिख मार्शल आर्ट गटके की रोमांचक प्रस्तुति देंगे, जो साहस, शौर्य और विरासत की ताकत से रूबरू कराएगी।
विज्ञापन


खाने के शौकीनों के लिए पंजाबी व्यंजनों के स्टॉल लगेंगे। इन पर मक्के दी रोटी, सरसों दा साग, लस्सी, छोले भठूरे, गुड़ और देसी मिठाइयों का स्वाद ले सकेंगे। कलाकार लाइव प्रस्तुति देंगे। प्रतिभागियों के लिए फैशन शो, नृत्य, गायन, कविता, वादन को लेकर प्रतिभा प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता में विजेताओं को नकद पुरस्कार और उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Trendy Suit For Baisakhi: बैसाखी के लिए ऐसे सूट हैं परफेक्ट, आज ही जाकर बाजार से खरीद लें
रोसा हर्बल केयर के अनुसार, रंगली बैसाखी 2.0 का आयोजन पहले से भी ज्यादा धूमधाम, जोश और पंजाबीपन के साथ होगा। रविवार सुबह 11 बजे से लेकर रात आठ बजे तक कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed