फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi : Teenager murdered for refusing to give drugs

Delhi : नशे का सामान देने से मना करने पर किशोर की हत्या, पुलिस ने दो नाबालिग समेत पांच आरोपियों को पकड़ा

Sat, 06 Sep 2025 06:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 06 Sep 2025 06:54 AM IST
सार

इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिग समेत पांच आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चाकू, वारदात में इस्तेमाल बाइक और वारदात के समय पहने कपड़े बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Delhi : Teenager murdered for refusing to give drugs
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहिणी नार्थ थाना पुलिस ने नशे का सामान देने से मना करने पर कूड़ा बीनने वाले 15 साल के किशोर की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिग समेत पांच आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चाकू, वारदात में इस्तेमाल बाइक और वारदात के समय पहने कपड़े बरामद किए हैं।

विज्ञापन


रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि 25 अगस्त की तड़के 4.41 बजे पुलिस को रोहिणी सेक्टर सात आठ डिवाइडिंग रोड पर एक 15 साल के लड़के के लहूलुहान हालत में पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस उसे पास के अंबेडकर अस्पताल ले गई। पीड़ित काव्यान ने बताया कि तीन चार लड़कों ने उसपर हमला किया था। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास करीब 15 किलोमीटर की दूरी में लगे लगभग 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। सीसीटीवी कैमरे के जरिए पुलिस ने एक बाइक की पहचान की। 
विज्ञापन


बाइक शाहबाद डेयरी के आयुष के नाम पर पंजीकृत थी। पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वह गायब मिला। बाद में पुलिस ने उसे नारायणा बस डिपो से गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि वारदात में आरोपियों ने उसकी बाइक का इस्तेमाल किया था। आयुष ने वारदात में शामिल आरोपियों के नाम बताए जो सभी बिहार भाग गए थे। पुलिस की टीम ने बिहार के सुपौल, दरभंगा में छापा मारकर चार आरोपियों को पकड़ा। इनमें दो नाबालिग थे। जबकि अन्य दो की पहचान प्रशांत और सुधांशु उर्फ मोनू के रूप में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांजा देने से इंकार पर की वारदात 
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 24 अगस्त की रात वह रोहिणी के एक होटल में जन्मदिन की पार्टी कर रहे थे। देर रात करीब 3.30 बजे सुधांशु, दो नाबालिग आयुष की बाइक लेकर एम2के से कोल्ड ड्रिंक और स्नैक्स खरीदने के लिए निकले। सेक्टर सात आठ के डिवाइडिंग रोड के पास उन्हें कूड़ा बीनने वाला काव्यान मिला। उससे आरोपियों ने गांजा देने के लिए कहा। उसके इनकार करने पर मारपीट की। इस बीच एक नाबालिग ने उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुधांशु पर पहले से शाहबाद डेयरी थाने में लूटपाट का मामला दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed