{"_id":"5d968e708ebc3e016026002c","slug":"delhi-teachers-now-have-to-tell-reason-for-not-taking-promotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गुरुजी को बताना पड़ेगा क्यों नहीं ले रहे प्रमोशन, सर्विस बुक में होगा दर्ज, नहीं बढ़ेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गुरुजी को बताना पड़ेगा क्यों नहीं ले रहे प्रमोशन, सर्विस बुक में होगा दर्ज, नहीं बढ़ेगा वेतन
Fri, 04 Oct 2019 05:42 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 04 Oct 2019 05:42 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों और अन्य स्टाफ का प्रमोशन लेने से इंकार करना उन्हें मंहगा पड़ सकता है। प्रमोशन नहीं लेना ना केवल उनकी सर्विस बुक में दर्ज किया जाएगा, बल्कि वेतनमान में भी अगली बढ़ोतरी नहीं होगी। शिक्षा निदेशालय ने शिक्षकों पर सख्ती दिखाते हुए इस संबंध में स्कूल प्रमुखों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
जब शिक्षक या स्टाफ को प्रमोशन दिया जाता है तो साथ ही स्थानांतरण भी किया जाता है। ऐसे में शिक्षक व स्टाफ स्थानांतरण होने के कारण, व्यक्तिगत कारणों व जल्द ही होने वाली सेवानिवृत्ति के कारण प्रमोशन लेने से इंकार कर देते हैं।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय के पूर्वी जिला उप शिक्षा निदेशक की ओर से सभी स्कूल प्रमुखों को इस बाबत निर्देशित किया गया है। कहा गया है कि यदि शिक्षक व स्टाफ प्रमोशन लेने से इंकार करें तो इसकी जानकारी उनकी सर्विस बुक रिकॉर्ड व पर्सनल फाइल में दर्ज की जाए। ऐसे व्यक्ति को आर्थिक तौर पर भी नुकसान होगा।
विज्ञापन
क्योंकि, जब तक प्रमोशन नहीं लिया जाएगा तब तक उसके वेतनमान में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। सर्विस बुक की कॉपी संबंधित जोनल कार्यालय को दो दिनों के भीतर भेजनी होगी। जोन एक, दो व तीन के उप शिक्षा निदेशक को इसकी जानकारी तीन दिनों में देनी होगी।
राजकीय विद्यालय शिक्षक संघ के महासचिव अजयवीर यादव ने कहा कि यह आदेश उचित नहीं हैं। सभी को 10 वर्ष में प्रमोशन का आर्थिक लाभ मिलना अनिवार्य है। ऐसी स्थिति में किसी शिक्षक या कर्मचारी द्वारा प्रमोशन लेने से इंकार करने पर उन्हें यह लाभ मिलना चाहिए। प्रमोशन नहीं लेने के कई कारण होते हैं। इसलिए यह आदेश कतई उचित नहीं है।