{"_id":"63d3acf1da421e3fa566c006","slug":"delhi-snatcher-arrested-who-snatched-500-notes-garland-from-a-groom-while-going-in-baraat-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुड़चढ़ी में दूल्हे के साथ ये क्या हुआ?: घोड़ी पर बैठने से पहले ही गले से 500 के नोटों की माला ले गया झपटमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुड़चढ़ी में दूल्हे के साथ ये क्या हुआ?: घोड़ी पर बैठने से पहले ही गले से 500 के नोटों की माला ले गया झपटमार
Fri, 27 Jan 2023 04:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 27 Jan 2023 04:44 PM IST
सार
जांच कर रही टीम ने वारदात के इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू की और एक नाबालिग को ट्रेस किया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने माला के 329 में से 79 नोट बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिल्ली की एक बरात से एक ऐसी घटना सामने आई जिसने जिससे न सिर्फ दूल्हा बल्कि सारे बराती अवाक रह गए। देखते ही देखते पूरी बरात में अफरा-तफरी मच गई और मामला पुलिस तक जा पहुंचा।
दरअसल मायापुरी में बुधवार रात एक बरात में जब दूल्हा घोड़ी पर चढ़ रहा था उसी वक्त अचानक से एक लड़का आया और तेजी से दूल्हे के गले में डली 500 की माला झपट कर चला गया। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर माला के 79 नोट बरामद कर लिए हैं।
जिस वक्त दूल्हे की माला की छिनैती हुई हर कोई हैरान रह गया और उसी वक्त मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 356 और 379 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले की जांच के लिए एएसआई इंदरपाल और हेडकांस्टेबल दीपक की टीम बनाई गई जिसका नीरिक्षण एसएचओ मायापुरी और एसीपी मायापुरी कर रहे थे।