फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi : Snake-like robot will save people's lives in accidents

Delhi : हादसों में लोगों की जान बचाएगा सांप जैसा रोबोट, आईआईटी दिल्ली के टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब ने बनाया

Sun, 05 Nov 2023 05:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा सीमा शर्मा, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 05 Nov 2023 05:21 AM IST
सार

ऐसे में आईआईटी दिल्ली के टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब (आईएचएफसी) ने  मेक इन इंडिया ‘स्नेक रोबेट’ बनाया है। यह रोबेट भूकंप के बाद बड़ी-बड़ी बिल्डिंग के नीचे दबे लोगों को बचाने में मददगार साबित होगा।

विज्ञापन
Delhi : Snake-like robot will save people's lives in accidents
नई खोज के साथ होनहार... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में आए दिन भूंकप के झटकों के कारण विशेषज्ञ एक बड़े भूकंप के आने की आशंका जता रहे हैं। ऐसे में आईआईटी दिल्ली के टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब (आईएचएफसी) ने  मेक इन इंडिया ‘स्नेक रोबेट’ बनाया है। यह रोबेट भूकंप के बाद बड़ी-बड़ी बिल्डिंग के नीचे दबे लोगों को बचाने में मददगार साबित होगा। दरअसल, बिल्डिंग के नीचे दबे लोगों के बारे में जानकारी जुटाना रेस्क्यू टीम के लिए काफी मुश्किल होता है। ऐसे में यह स्नेक रोबेट सांप की तरह 360 डिग्री में रेंगता हुआ काफी गहराई या अंदर तक पहुंच सकता है, जहां पर अभी तक की तकनीक से पहुंचना संभव नहीं है।  

विज्ञापन


आईआईटी दिल्ली के 16वें ओपन हाउस में शनिवार को संस्थान के ही टेक्नोलॉजी इनवोशन हब (आईएचएफसी)ने अपनी अत्याधुनिक तकनीक और इनोवेशन को शोकेस किया। आईआईआईटी कांचीपुरम के छात्र और (आईएचएफसी) के आंत्रप्रिन्योर श्रीपद एम ने बताया कि उन्होंने भूकंप के बाद भवनों के अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए स्नेक रोबेट तैयार किया है। यह रोबेट ढाई से तीन ईंच के होल से भूकंप से ध्वस्त भवन के अंदर जाएगा। 360 डिग्री से अपने चारों ओर का मुआयना करके अत्याधुनिक कैमरे से तस्वीर या वीडियो बाहर रेस्क्यू टीम को अंदर व्यक्ति के होने की जानकारी पहुंचाएगा। इससे बाहर रेस्क्यू टीम को अंदर कोई व्यक्ति हो तो तुरंत पता लगेगा, जिससे उसे बचाने में आसानी होगी।
विज्ञापन


अगले चरण में एआई का प्रयोग, दीवार आते ही रूकेगा
श्रीपद एम ने बताया कि दूसरे चरण में रोबेट में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का प्रयोग किया जाएगा। इससे यदि कोई सामने दीवार या पत्थर होगा तो वो उससे टकराएगा नहीं, बल्कि रुक जाएगा। अभी इसमें यह तकनीक न होने से टूटने का खतरा है। इसके पेटेंट पर काम चल रहा है। उम्मीद है कि वर्ष 2025 तक यह पूरी तरह से एनडीआरएफ या डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम के पास प्रयोग के लिए उपलब्ध हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



खिलाड़ी अब अकेले कर सकेंगे अभ्यास 
आईआईटी दिल्ली के टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब (आईएचएफसी) ने मेक इन इंडिया  ‘गेलीविनेटर’ डिवाइस भी तैयार की है। यह सेंसर आधारित डिवाइस स्ट्रोक और हार्टअटैक आने से पहले ही अलर्ट कर देगी। इसके अलावा यदि घुटने, एड़ी, कंधा काम या जाम हो रहा होगा तो भी उसकी सूचना मिल जाएगी। आईएचएफसी में प्री इनक्यूवेशन में काम करे और गुजरात टेक्नोलोजिक्ल यूनिवर्सिटी अहमबाद के छात्र जय पाटिल ने इस तकनीक को इजाद किया है।


जय पाटिल ने बताया कि इस सेंसर आधारित डिवाइस को कोई पहनता है तो शरीर में होने वाले बदलाव को सेंसर पकड़ लेता है और हार्ट अटैक, स्ट्रौक आने की सूचना पहले ही जारी कर देता है। इसके अलावा सबसे अधिक फायदा स्पोर्ट्समैन को मिलेगा। खिलाड़ी हमेशा कोच की निगरानी में खेलते हैं, लेकिन यदि उनके हाथ, पैर, ऊंगली, गर्दन आदि ठीक से काम नहीं कर रही होगी तो उसका फर्क उनके आउटपुट पर पड़ेगा, हालांकि कोच एक ह्यूमन है और जल्दी से वे गलती नहीं पकड़ सकते हैं। इसलिए यह डिवाइस पहनकर कोई स्पोट्समैन प्रैक्टिस करता है तो उसे कोच की भी जरूरत नहीं होगी। इस डिवाइस का प्रयोग जिम, फिजियोथेरेपी, स्पोट्रर्समैन कर सकते हैं। इस सेंसर को बाजु, एड़ी और घुटने पर पहनना होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed