फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi's winds are expected to improve from today

दिल्ली की हवा अब भी खराब, आज से सुधार की उम्मीद

Sun, 11 Oct 2020 07:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 11 Oct 2020 07:06 AM IST
विज्ञापन
Delhi's winds are expected to improve from today
दिल्ली का मौसम - फोटो : amar ujala

दिल्ली की हवाएं अब भी खराब हैं। आज सुबह कई जगहों पर रिकॉर्ड की गई हवा की गुणवत्ता से यही पता चलता है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार आईटीओ, पटपड़गंज, आरके पुरम और रोहिणी में एक्यूआई 264, 228, 235 और 246 रहा। इन चारों स्थानों पर हवा की श्रेणी खराब रही।  

विज्ञापन


हालांकि कल तक राजधानी में हवा का स्तर खराब श्रेणी से मध्यम श्रेणी में पहुंच चुका था। मौसम विभाग की वायु मानक संस्था सफर के अनुसार, रविवार से हवा के स्तर में और सुधार देखने को मिल सकता है। शनिवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 197 दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी में आता है, जबकि शुक्रवार को 200 था, जो खराब श्रेणी में आता है।
विज्ञापन


सफर के अनुसार, शनिवार को प्रदूषण का कारण पीएम 2.5 रहा। सफर के अनुसार, सूचकांक में सुधार होने से हवा का स्तर मध्यम श्रेणी में ही बना रहेगा। इसमें 12 अक्तूबर के बाद भी मध्यम श्रेणी में ही
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधार होने की संभावना बनी हुई है। सफर के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवा में कम दबाव बना हुआ है। 

वहीं, राजधानी में उत्तर- पश्चिमी दिशा से दक्षिण- पूर्वी दिशा में हवा के बदलाव के कारण आगामी सप्ताह में हवा के सूचकांक में सुधार देखने को मिल सकता है। शनिवार को दिल्ली के पड़ोसी राज्य पंजाब व हरियाणा में कुल 253 पराली जलाने की घटनाएं पाई गई हैं। 


जहांगीरपुरी में सबसे खराब रहा हवा का स्तर
शनिवार को जहांगीरपुरी में हवा का  स्तर सबसे खराब दर्ज किया गया। यहां हवा का सूचकांक 267 और आईटीओ में 257 रहा। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी के आंकड़ों के अनुसार, द्वारका के सेक्टर- 8 में
सूचकांक 248, आनंद विहार में 230 दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed