फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi's hospitals are fully prepared to deal with any such disaster

Delhi: आपदाओं से निपटने के लिए तैयार हैं दिल्ली के अस्पताल, आरक्षित किए गए हैं बेड; जानें कहां है कितने

Tue, 18 Feb 2025 07:50 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 18 Feb 2025 07:50 AM IST
सार

विशेषज्ञों का कहना है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे के तुरंत बाद एक के बाद एक मरीज लोकनायक अस्पताल पहुंचते थे। अस्पताल में यदि आपदा के लिए 70 बिस्तर की व्यवस्था न होती तो मरीज को तुरंत उपचार देना मुश्किल हो जाता।

विज्ञापन
Delhi's hospitals are fully prepared to deal with any such disaster
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik.com

विस्तार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुआ हादसा हो या सोमवार सुबह आया भूंकप। दिल्ली के अस्पताल ऐसे किसी आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इन अस्पतालों में 10 से लेकर 70 तक बेड आरक्षित हैं। इनका इस्तेमाल आपदा प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए किया जाता है। इन पर ऑक्सीजन सहित दूसरी सभी जरूरी सुविधाओं को समायोजित किया गया है।

विज्ञापन


घटना के समय घायल मरीजों की संख्या नहीं बताई गई थी, लेकिन आपदा होने की सूचना जारी की गई। इसमें कितने मरीज प्रभावित हो सकते हैं। उन्हें किस प्रकार की चोट लगी है। चोट की गंभीरता क्या है। यह जाने बिना सभी मरीजों को अस्पताल में शिफ्ट किया गया। अस्पताल में आते ही इन मरीजों का इलाज शुरू हो गया।
विज्ञापन


रखा जाता है ख्याल
दरअसल, दिल्ली में 26 जनवरी, 15 अगस्त सहित दूसरे बड़े आयोजन, भूंकप सहित दूसरी घटनाओं को देखते हुए लगभग सभी बड़े अस्पतालों में 10 से 70 तक बिस्तर आरक्षित किए गए हैं। इन बिस्तर को अस्पतालों में आपदा प्रबंधन बिस्तर कहते हैं। इन बिस्तर को बनाते समय उपलब्ध जनशक्ति और बुनियादी ढांचे का विशेष ध्यान रखा जाता है। इनमें पर्याप्त कर्मचारियों, संस्थागत संसाधनों और संरचनाओं को नियुक्त किया जाता है। रोजाना इन बिस्तरों की जांच होती है। इनकी मदद से रोग के रोकथाम के लिए तुरंत प्रयास शुरू हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपदा प्रबंधन बिस्तर पर हर सुविधा
लोकनायक अस्पताल में इमरजेंसी विभाग की प्रमुख डॉ. रितु सक्सेना ने बताया कि आपदा से निपटने के लिए अस्पताल में 70 बिस्तर की व्यवस्था की गई हैं। इन बिस्तर पर हर प्रकार की सुविधा है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे में घायल मरीजों के इलाज में बिस्तर की मदद ली गई। उन्होंने कहा कि अस्पताल ऐसे किसी भी हादसे में घायल मरीज को हर संभव इलाज देने के लिए बनाया गया है। इन बिस्तर की रोज जांच होती है।

आपदा से निपटने के लिए आरक्षित किए गए बेड  
अस्पताल           बिस्तर
लोकनायक           70
सफदरजंग           60
आरएमएल           40
जीटीबी               40
लेडी हार्डिंग          30
एम्स ट्रामा सेंटर             20

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed