Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi's air remains in the 'very poor' category; the AQI around India Gate today is 399.

मौसम: दिल्ली की हवा 'बहुत खराब' स्थिति में बरकरार, आज इंडिया गेट के आसपास का एक्यूआई 399

Thu, 05 Nov 2026 07:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 05 Nov 2026 07:08 AM IST
सार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज सुबह इंडिया गेट के आसपास के इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक 399 है, जिसे 'बहुत खराब' की श्रेणी में रखा गया है।
 

विज्ञापन
Delhi's air remains in the 'very poor' category; the AQI around India Gate today is 399.
demo - फोटो : Amarujala.com/AI

विस्तार

दिवाली से पहले ही दिल्ली की हवा 'बहुत खराब' हो चुकी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज सुबह इंडिया गेट के आसपास के इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक 399 है, जिसे 'बहुत खराब' की श्रेणी में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन में दोगुने हुए प्रदूषण के हॉटस्पॉट, कल भी कई जगह एक्यूआई 400 के पार रहा


दिल्ली में प्रदूषण ने अपने दायरा बढ़ा लिया है। मंगलवार शाम तक राजधानी के 11 निगरानी केंद्र गंभीर श्रेणी में थे, लेकिन बुधवार को इनकी संख्या बढ़कर 22 हो गई। यानी एक दिन में गंभीर प्रदूषण वाले इलाकों की संख्या दोगुनी हो गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानी सीपीसीबी के 59 निगरानी केंद्रों के आंकड़ों के मुताबिक, इनमें 32 केंद्रों पर हवा बहुत खराब और पांच पर खराब श्रेणी में रही। किसी भी केंद्र पर हवा मध्यम श्रेणी में दर्ज नहीं हुई। अच्छे श्रेणी में हवा का होना तो दूर की बात है।

आईआईटी दिल्ली में सबसे ज्यादा एक्यूआई
बुधवार को सबसे ज्यादा एक्यूआई आईआईटी दिल्ली में 455 दर्ज किया गया। यहां पीएम10 प्रमुख प्रदूषक रहा। मंगलवार शाम यह आंकड़ा 402 था। इस तरह यहां एक्यूआई में 53 अंक की बढ़ोतरी हुई। जहांगीरपुरी में 449, पंजाबी बाग में 446, मुंडका में 439, विवेक विहार में 436, डीटीयू में 434, रोहिणी में 432, अलीपुर और नरेला में 429 तथा सोनिया विहार में 427 एक्यूआई दर्ज किया गया।

कम प्रदूषित इलाकों में भी तेजी से बिगड़ी हवा
आंकड़ों में सबसे बड़ी चिंता उन इलाकों को लेकर है, जहां मंगलवार को प्रदूषण का स्तर तुलनात्मक रूप से कम था। लोधी रोड का एक्यूआई 212 से बढ़कर 295 पहुंच गया। छावला में 232 से 310, मैदान गढ़ी में 253 से 327 और श्री अरबिंदो मार्ग में 256 से 321 हो गया। यानी इन इलाकों में भी हवा की गुणवत्ता तेजी से गिरी। लोधी रोड में 83 अंक की बढ़ोतरी दर्ज हुई, जो सूची में सबसे बड़ा उछाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed