{"_id":"680159e3eb652aff1c073faf","slug":"delhi-road-rage-nursing-orderly-riding-a-bike-died-after-being-hit-by-a-car-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Road Rage : कार की टक्कर से बाइक सवार नर्सिंग अर्दली की मौत, आरोपी की गाड़ी से मिलीं शराब की पेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Road Rage : कार की टक्कर से बाइक सवार नर्सिंग अर्दली की मौत, आरोपी की गाड़ी से मिलीं शराब की पेटियां
Fri, 18 Apr 2025 01:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:15 AM IST
सार
हादसे के बाद आरोपी बाइक को कुछ मीटर तक घसीटकर ले गया। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि भतीजा जख्मी हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहदरा जिले के जगतपुरी इलाके में बृहस्पतिवार सुबह बेलगाम कार ने बाइक सवार महिला और उसके भतीजे को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी बाइक को कुछ मीटर तक घसीटकर ले गया। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि भतीजा जख्मी हो गया। मृतका की शिनाख्त अनीता (55) के रूप में हुई है। अनीता हेडगेवार अस्पताल में नर्सिंग अर्दली थीं।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने आरोपी कार चालक को मौके पर ही पकड़कर पीट दिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी चालक हर्षित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की कार से शराब की तीन पेटियां मिली हैं। पुलिस ने सड़क हादसे के अलावा एक्साइज एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है। वहीं अस्पताल के गुस्साए कर्मचारियों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। बाद में पुलिस ने शांत करा दिया।
विज्ञापन
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम के अनुसार, अनीता परिवार के साथ मीत नगर में रहती थीं। पति की कई साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार में एक बेटा व बेटी है। अनीता हेडगेवार अस्पताल में काम करती थीं। कुछ समय पहले कड़कड़डूमा के एक अस्पताल में अनीता का पथरी का ऑपरेशन हुआ था, बृहस्पतिवार को वह भतीजे रोहित के साथ डॉक्टर को दिखाने गई थीं।
विज्ञापन
वहां से लौटते समय कृष्णा नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। आरोपी चालक ने काफी दूर तक बाइक को घसीटा। बाद में चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने पकड़ लिया। तलाशी लेने पर कार में शराब की पेटियां बरामद हुईं। इससे भीड़ आक्रोशित हो गई और चालक को पीट दिया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। रोहित को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि अनीता को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक हर्षित को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अस्पताल के गुस्साए कर्मचारियों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। बाद में पुलिस ने शांत करा दिया।