फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi rajiv gandhi hospital lab technician complaints to cm of sending him to home quarantine after 14 days duty

दिल्ली : 14 दिन की ड्यूटी के बाद घर भेज रहा अस्पताल प्रशासन, लैब तकनीशियन ने सीएम को पत्र लिखकर की शिकायत

Thu, 16 Apr 2020 10:13 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 16 Apr 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
delhi rajiv gandhi hospital lab technician complaints to cm of sending him to home quarantine after 14 days duty
राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में कोरोना वायरस की जांच करने वाले लैब तकनीशियन ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत की है। इनका कहना है कि 14 दिन की ड्यूटी के बाद अस्पताल प्रबंधन उन्हें होम क्वारंटीन पर भेज रहा है। ऐसे में अगर उनमें से कोई संक्रमित होता है तो परिवार पर संकट आ जाएगा। उन्हें बचाने के लिए लैब तकनीशियन को होटल में रुकने की व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार पहले ही इस बारे में आदेश जारी कर चुकी है लेकिन प्रबंधन के स्तर पर इन आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है। वहीं इंडियन मेडिकल लेबोरेट्री टेक्नोलॉजिस्ट फेडरेशन ने भी स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिखा है। फेडरेशन के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने पत्र लिखकर मांग है कि लैब तकनीशियन को भी रहने की व्यवस्था दी जानी चाहिए।
विज्ञापन


वही राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में काम कर रहे लैब टेक्नीशियन ने कहा कि उन्हें 14 दिनों के लिए इस अस्पताल में भेजा गया है लेकिन रहने खाने की व्यवस्था नहीं की गई। ऐसे में हम संक्रमित होकर अपने परिवार वालों के लिए भी खतरा बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के अभाव में कैंसर अस्पताल के कई कर्मचारी व उनके परिजन संक्रमित हो चुके हैं।  इस मामले में अस्पताल प्रबंधन ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed