फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi NCR Rain: उखड़े पेड़, जलभराव और बत्ती गुल.. दिल्ली-एनसीआर में आंधी के साथ भारी बारिश; तालाब बनीं सड़कें

Sun, 25 May 2025 07:50 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 25 May 2025 07:50 AM IST
सार

Weather Delhi Today : दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद सहित एनसीआर के अन्य इलाकों में बीती रात आंधी के साथ जमकर बारिश हुई। आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए। सड़कें पानी से लबालब हैं। जिसके चलते लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Delhi Weather Forecast Today: Heavy Rain in Delhi-NCR, waterlogging in many areas
आंधी से उखड़े पेड़ - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार देर रात मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। कई इलाकों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश देखने को मिली। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद सहित एनसीआर के अन्य इलाकों में बीती रात जमकर बारिश हुई। राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश और आंधी के बाद दिल्ली के कई इलाकों में भयंकर जलभराव हो गया है। मोटी बाग, मिंटो रोड और एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 के पास के इलाकों में भारी जलभराव है। रात 11:30 बजे से सुबह 4 बजे तक 49 उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

Delhi Weather Forecast Today: Heavy Rain in Delhi-NCR, waterlogging in many areas
आंधी के कारण गुरुग्राम में बिजली के पोल और पेड़ गिरे - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए तेज बारिश और आंधी का पहले ही रेड अलर्ट जारी कर दिया था। बारिश से कई इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई और बिजली चली गई। जिसके कारण लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के बाद धौला कुआं में यातायात जाम और वाहनों की धीमी गति देखी गई। वहीं, भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में जलभराव हो गया है, जिसके बाद दिल्ली कैंट इलाके में एक बस और एक कार पानी में डूब गई।
Delhi Weather Forecast Today: Heavy Rain in Delhi-NCR, waterlogging in many areas
बारिश के पानी में डूबी कार - फोटो : ANI

एनसीआर में कल रात आई आंधी और भारी बारिश के कारण अकबर रोड पर कई पेड़ गिर गए, जिन्हें हटाने का काम चल रहा है।

दिल्ली में भारी बारिश  के कारण जगह-जगह जलभराव से ट्रैफिक ठप हो गया। तो वहीं दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स भी प्रभावित हुईं। दिल्ली एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी की है। जिसमें कहा गया है कि कल रात खराब मौसम के कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करें और अपडेट के लिए एयरलाइन कर्मचारियों के संपर्क में रहें। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति नियमित रूप से जांचते रहें तथा अपडेट के लिए एयरलाइन स्टाफ के संपर्क में रहें।  दिल्ली एयरपोर्ट ने जानकारी दी है कि दिल्ली में खराब मौसम के कारण रात 11:30 बजे से सुबह 4 बजे तक 49 उड़ानों का मार्ग बदला गया। सामान्य सेवाएं फिर से बहाल हो गई हैं।

बारिश-आंधी के कारण फरीदाबाद में हादसे
बारिश के कारण फरीदाबाद की संजय कॉलोनी में आंधी व बारिश से मकान ढह गया। हादसे में 6 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, फरीदाबाद के भोआपुर गांव और गांव तिगांव में रात को आसमानी बिजली गिरने से कई पशुओं की मौत हो गई। वहीं, शनि देव कॉलोनी सेक्टर-56 में आंधी व बारिश से मकान की छत पर पड़ोसी की दीवार गिर गई।हादसे में परिवार बाल-बाल बचा गया। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Weather Forecast Today: Heavy Rain in Delhi-NCR, waterlogging in many areas
गुरुग्राम के पटौदी क्षेत्र में आंधी के कारण गिरे पेड़ - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में मई महीने के अंत तक बारिश होने का अनुमान है। ऐसे में मौसम खुशनुमा रहेगा। बारिश के बावजूद पारा धीरे-धीरे चढ़ेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने व तेज हवाएं चलने की संभावना है।

विज्ञापन
Delhi Weather Forecast Today: Heavy Rain in Delhi-NCR, waterlogging in many areas
तेज बारिश और आंधी के कारण उखड़ा पेड़ - फोटो : ani
वहीं, 30 मई को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे। तापमान 37-40 डिग्री के बीच बना रहेगा। अगले सप्ताह प्री मानसून गतिविधियों के बढ़ने की संभावना है। वहीं, रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ आंधी और बिजली कड़केगी। इस दौरान तेज हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटा की गति से चलने की संभावना है, जो गरज के साथ अस्थायी रूप से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 38 और 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed