{"_id":"5e8e4cb68ebc3e772431be94","slug":"delhi-prohibits-exiting-the-house-without-mask","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में बगैर मास्क घर से बाहर निकलने पर रोक, सील इलाकों में जरूरत पर होम डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में बगैर मास्क घर से बाहर निकलने पर रोक, सील इलाकों में जरूरत पर होम डिलीवरी
Thu, 09 Apr 2020 03:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 09 Apr 2020 03:44 AM IST
विज्ञापन
ये भी चलेगा ...पर अब दिल्ली में मास्क जरूर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच दिल्ली सरकार ने बगैर मास्क घर के बाहर निकलने पर रोक लगा दी है। इसके अलावा दिल्ली में बीस हॉट स्पॉट की पहचान कर इन्हें पूरी तरह से सील कर दिया गया है। वहीं, कोरोना वायरस की रोकथाम व वेतन के अलावा किसी भी खर्च की इजाजत सरकारी विभागों को नहीं होगी।
विज्ञापन
इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार देर रात कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने की रणनीति तैयार करने के लिए उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। इसमें केजरीवाल के कैबिनेट सहयोगी मनीष सिसोदिया व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, मुख्य सचिव विजय देव समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक में दिल्ली में संक्रमण के बढ़ते मामलों व उससे निपटने की रणनीति के वित्तीय पहलुओं समेत दूसरे मसलों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
बैठक के बाद अरविंद केरजीवाल ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने का बेहतर तरीका मास्क है। ऐसे में तय किया गया है कि घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाना अनिवार्य होगा। कपड़े का मास्क पहनकर भी लोग बाहर निकल सकते हैं। दूसरी तरफ राजस्व की हालत को देखते हुए सरकार ने अपने खर्चों में कटौती की है। वेतन के अलावा सभी सरकारी विभागों के खर्च को रोक दिया गया है। कारोना वायरस के संक्रमण से बचाव संबंधी खर्चों के अलावा दूसरे किसी खर्च के लिए सभी विभागों को वित्त विभाग से अनुमति लेनी पड़ेगी।
विज्ञापन
सील इलाकों में आने-जाने की इजाजत नही
दूसरी तरफ मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली में बीस हॉट स्पॉट की पहचान की गई है। सदर बाजार में कोरोना संक्रमण के मामले मिले हैं। इसे देखते हुए सभी बीस इलाकों को सील करने का फैसला लिया है। इन इलाकों से न तो कोई बाहर निकल सकेगा और न ही यहां किसी के प्रवेश की इजाजत होगी। सिसोदिया ने बताया कि इन इलाकों में दैनिक जरूरतों के सामान की होम डिलीवरी की जाएगी।