फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Pollution Delhi and Greater Noida remained the most polluted in NCR

Delhi Pollution: दिल्ली और ग्रेटर नोएडा रहा NCR में सबसे प्रदूषित, दो दिन बाद गिर सकती हैं राहत की बूंदें

Tue, 10 Jan 2023 07:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 10 Jan 2023 07:49 PM IST
सार

सफर का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों तक दक्षिण-पूर्वी दिशा से 14 किमी की गति तक हवाएं चल सकती हैं। वहीं बारिश की उम्मीद भी बन रही है। जिससे प्रदूषण स्तर में राहत की उम्मीद है।

विज्ञापन
Delhi Pollution Delhi and Greater Noida remained the most polluted in NCR
दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण का स्तर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बर्फीली हवा के साथ घने कोहरे की वजह से मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बेहद गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। दिल्ली का एक्यूआई 407 और ग्रेटर नोएडा का 418 दर्ज किया गया, जबकि गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में प्रदूषण सूचकांक 300 से अधिक रहा। दिल्ली में यह तीसरा दिन है जब प्रदूषण सूचकांक 400 या इससे अधिक रहा। मौसम विभाग ने 12 को बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मौसमी दशाएं अनुकूल होने से मंगलवार को प्रदूषण स्तर में मामूली सुधार हुआ, लेकिन स्थिति बेहद गंभीर बनी रही। बुधवार को हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिम से बदलकर दक्षिण-पूर्व होने की उम्मीद है। इससे प्रदूषण स्तर में कुछ और सुधार होगा। हालांकि, स्थिति बेहद खराब ही बनी रहेगी। मंगवार को खिली हल्की धूप से दिन में प्रदूषण स्तर में सुधार हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड के अनुसार मंगलवार को दिल्ली में प्रदूषण सूचकांक 407 दर्ज किया गया। जो सोमवार के मुकाबले 27 सूचकांक कम रहा। वहीं, एनसीआर के बहादुरगढ़ (247), बल्लभगढ़ (221), गाजियाबाद (362), गुरुग्राम (348), चरखी दादरी में (297) प्रदूषण सूचकांक दिल्ली से कम बेहद खराब व खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।

विज्ञापन

सफर का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों तक दक्षिण-पूर्वी दिशा से 14 किमी की गति तक हवाएं चल सकती हैं। वहीं बारिश की उम्मीद भी बन रही है। जिससे प्रदूषण स्तर में राहत की उम्मीद है।

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक मौसमी दशाओं के अनुकूल होने के कारण प्रदूषण का स्तर में सुधार दर्ज हुई। मंगलवार को दिल्ली में उत्तर-पश्चिम दिशा से 10 से आठ किमी की गति से हवाएं चली। वहीं तापमान कम होने के कारण मंगलवार को मिक्सिंग हाइट 700 मीटर पर रहा। वेंटिलेशन इंडेक्स भी औसत से कम रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed