Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police Traffic Advisory issued make a plan after looking at the route

शब-ए-बरात : दिल्ली में पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, रूट देखकर बनाएं निकलने का प्लान

Fri, 14 Feb 2025 05:35 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 14 Feb 2025 05:35 PM IST
सार

यात्रियों से सड़क पर भीड़भाड़ कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देने और सड़क किनारे पार्किंग से बचने व वाहनों को केवल निर्दिष्ट पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करने को कहा।

विज्ञापन
Delhi Police Traffic Advisory issued make a plan after looking at the route
दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने शब-ए-बरात के मद्देनजर बृहस्पतिवार शाम से यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन के संबंध में एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि को शब-ए-बरात के मद्देनजर मध्य दिल्ली में शाम 5 बजे से कार्यक्रम के समापन तक यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे। नेताजी सुभाष मार्ग, एसपीएम मार्ग, चर्च मिशन रोड, खारी बावली रोड, कुतुब रोड, महाराजा अग्रसेन मार्ग, सुभाष पार्क टी-प्वाइंट, शांति वन चौक और छत्ता रेल चौक पर यातायात की आवाजाही प्रतिबंधित व डायवर्ट की जा सकती है।

विज्ञापन
Trending Videos

यहां डायवर्ट किया गया यातायात
एडवाइजरी के अनुसार, फतेहपुरी टी-प्वाइंट, बीएच राव रोड, पहाड़ी धीरज, सदर थाना रोड, बीएसजेड मार्ग, बोरा टूटी चौक, रानी झांसी रोड, दिल्ली गेट, राजघाट और आसपास के हिस्सों पर भी वाहनों का यातायात प्रतिबंधित व डायवर्ट किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निकलेगा जुलूस
परामर्श में यात्रियों से उन क्षेत्रों से बचने के लिए भी कहा गया है, जहां शब-ए-बरात जुलूस निकलेगा। परामर्श में कहा गया है कि पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी, लाल किला, चांदनी चौक और तीस हजारी कोर्ट जाने वाले यात्रियों को देरी से बचने के लिए पर्याप्त समय के साथ अपनी यात्रा की योजना बनानी चाहिए। 

विज्ञापन

सार्वजनिक परिवहन से करें यात्रा
साथ ही, यात्रियों से सड़क पर भीड़भाड़ कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देने और सड़क किनारे पार्किंग से बचने व वाहनों को केवल निर्दिष्ट पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करने को कहा। परामर्श में कहा गया है कि किसी भी संदिग्ध व अज्ञात वस्तु या व्यक्ति की सूचना निकटतम पुलिसकर्मी या पीसीआर को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed