फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi police special cell ndr team busted international drugs racket seized heroine worth rupees 250 crores

दिल्ली: स्पेशल टीम ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का किया भंडाफोड़, 250 करोड़ की हेरोइन जब्त

Thu, 13 May 2021 05:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 13 May 2021 05:29 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 54.2 किलोग्राम उम्दा किस्म की हेरोइन बरामद की है। अफगानिस्तान में बैठे कासिम और हाजी नामक आरोपी हेरोइन का कच्चा माल भारत भेजते हैं। उसे पंजाब और दिल्ली में केमिकल की मदद से हेरोइन के रूप में तैयार कर बेचा जाता था।

विज्ञापन
Delhi police special cell ndr team busted international drugs racket seized heroine worth rupees 250 crores
फाइल फोटो - फोटो : ani

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 250 करोड़ की हेरोइन बरामद कर ड्रग्स का कारोबार करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस संबंध में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान बेमिना गोसिया कालोनी, श्रीनगर निवासी अल्ताफ उर्फ मेराजुद्दीन दर्जी (45), रायनावाड़ी, सैयदा, कादल, श्रीनगर निवासी आबिद हुसैन (40), काबुल, अफगानिस्तान निवासी हश्मत मोहम्मदी (31), तिफाल नाउखेज उर्फ टिफली (41) और पुरानी दिल्ली, बल्लीमारान निवासी अब्दुल्लाह नजीबुल्लाह उर्फ नबी (40) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 54.2 किलोग्राम उम्दा किस्म की हेरोइन बरामद की है। अफगानिस्तान में बैठे कासिम और हाजी नामक आरोपी हेरोइन का कच्चा माल भारत भेजते हैं। उसे पंजाब और दिल्ली में केमिकल की मदद से हेरोइन के रूप में तैयार कर बेचा जाता था। पुलिस ने जामिया नगर के बटला हाउस इलाके में चल रही फैक्टरी भी पकड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि स्पेशल सेल की टीम लगातार नशे का धंधा करने वाले लोगों पर नजर रखती है। इसी कड़ी में जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कश्मीर मॉड्यूल का एक युवक अल्ताफ उर्फ मेराजुद्दीन दिल्ली में हेरोइन तस्करी में लगा हुआ है। वह लगातार दिल्ली-एनसीआर में आता है। इसी कड़ी में पुलिस दो मई को सूचना मिली कि आरोपी अशोक रोड पर आने वाला है। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 4.5 किलो हेरोइन बरामद की। 
 

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने दूसरे साथी आबिद हुसैन का नाम बताया। इसके बाद पुलिस ने उसे दिल्ली के विनोभापुरी से दबोच लिया। उसके पास से 12 किलो हेरोइन मिली। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि हेरोइन का माल अफगानिस्तान से हाजी नामक शख्स भेजता है। इसके बाद अमृतसर का लक्खा हेरोइन तैयार करने वाले केमिकल भेजता है, इनकी मदद से हेरोइन तैयार की जाती है। जांच के दौरान जाकिर नगर, जामिया नगर में रह रहे अफगानी नागरिक हशमत मोहम्मदी का नाम भी सामने आया। पुलिस की टीम ने जाकिर नगर में छापा मारा और स्कूटी सवार हशमत को गिरफ्तार कर लिया। उसकी स्कूटी से पांच किलो हेरोइन और बरामद हुई।

हशमत ने बताया कि हेरोइन का माल उसे उसके अफगानिस्तान निवासी भाई कासिम और हाजी ने भेजा था। इस माल से बटला हाउस इलाके के रिहाइशी इलाके की एक फैक्टरी में हेरोइन तैयार हो रही है। सूचना मिलने के बाद टीम ने बटला हाउस में छापेमारी की। वहां से पुलिस ने कुल 29.5 किलो हेरोइन बरामद की। जांच के दौरान पता चला कि पहले जेल में बंद तिफाल नाउखेज उर्फ टिफली की यह फैक्टरी है। 

पुलिस ने आरोपी को जेल से अपने केस में गिरफ्तार किया। इससे पूछताछ के बाद पुलिस ने वजीराबाद से अब्दुल्लाह नजीबुल्लाह को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 3.2 किलो हेरोइन बरामद की है। छानबीन के दौरान पता चला कि अफगानिस्तान से कच्चा माल भारत लाकर उससे हेरोइन तैयार की जा रही थी। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed