फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police Special Cell arrested criminal who was plotting to murder a gangster in Dwarka Court

Dwarka Court: द्वारका कोर्ट में गैंगस्टर की हत्या की साजिश... ऐसे पकड़ा शातिर; करना चाहता था माधो का खात्मा

Mon, 11 Dec 2023 08:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 11 Dec 2023 08:54 AM IST
सार

स्पेशल सेल पुलिस उपायुक्त इंगित प्रताप सिंह के अनुसार सेल में तैनात इंस्पेक्टर मनेंद्र सिंह को सूचना मिली थी कि दिल्ली के शकूरपुर इलाके में एक स्थानीय आपराधिक समूह इलाके में गिरोह का वर्चस्व बढ़ाने के लिए अपने प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर मधेश उर्फ माधो को मारने की साजिश रची जा रही है। पुलिस टीम ने शूटर को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Delhi Police Special Cell arrested criminal who was plotting to murder a gangster in Dwarka Court
द्वारका कोर्ट फाइल फोटो - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अंकित उर्फ ताररू नाम के शूटर को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। वह द्वारका कोर्ट परिसर में प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर की हत्या की साजिश रच रहा था। आरोपी के कब्जे से दो पिस्तौल, पांच कारतूस और दो चाकू बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन


स्पेशल सेल पुलिस उपायुक्त इंगित प्रताप सिंह के अनुसार सेल में तैनात इंस्पेक्टर मनेंद्र सिंह को सूचना मिली थी कि दिल्ली के शकूरपुर इलाके में एक स्थानीय आपराधिक समूह इलाके में गिरोह का वर्चस्व बढ़ाने के लिए अपने प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर मधेश उर्फ माधो को मारने की साजिश रची जा रही है। 
विज्ञापन


एसीपी सुनील कुमार व संजय दत्त की देखरेख में इंस्पेक्टर मनेंद्र व नीरज कुमार की टीम ने जांच शुरू की। जांच में यह पता चला कि सागर उर्फ कट्टो और अंकित उर्फ ताररू, इस आपराधिक समूह के प्रमुख सदस्य है और अपने प्रतिद्वंद्वी मधेश उर्फ माधो को खत्म करना चाहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चला कि उन्होंने 8 दिसंबर, 2023 को द्वारका कोर्ट परिसर के अंदर मधेश को मारने की साजिश रची थी। मधेश 2020 में भी उनके जानलेवा हमले से बच गया। इस मामला डबाड़ी थाने में दर्ज हुआ था।

इस विशिष्ट जानकारी के आधार पर इंस्पेक्टर मनेंदर सिंह की देखरेख में एएसआई प्रदीप, एएसआई प्रेम प्रकाश, हवलदार दीपक राणा व अमित कुमार की टीम ने मनेंदर सिंह का गठन किया गया और 8 दिसंबर, 2023 को द्वारका कोर्ट कॉम्प्लेक्स में   घेराबंदी की। 

 

इस टीम ने शकूरपुर निवासी अंकित उर्फ ताररू को द्वारका कोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास से उस समय पकड़ लिया जब वह अपनी आई -10 में वहां पहुंचा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल, एक सिंगल-शॉट पिस्तौल, पांच कारतूस और दो तेज धार वाले चाकू बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed