{"_id":"662fd72e8758b12ff709ec40","slug":"delhi-police-si-dies-in-pragati-maidan-tunnel-accident-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रगति मैदान टनल में हादसा: ऑटो ने एसआई की स्कूटी में मारी टक्कर, सिर में गंभीर चोट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रगति मैदान टनल में हादसा: ऑटो ने एसआई की स्कूटी में मारी टक्कर, सिर में गंभीर चोट लगने से मौत
Mon, 29 Apr 2024 10:51 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 29 Apr 2024 10:51 PM IST
सार
दिल्ली के प्रगति मैदान टनल में ऑटो ने एसआई की स्कूटी को टक्कर मारी। हादसे में दिल्ली पुलिस के एसआई की मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रगति मैदान टनल में एक बार फिर हादसा हुआ। इस बार दिल्ली पुलिस के एसआई की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त एनके पवित्रन (57) के रूप में हुई है। घटना टनल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शुरुआत में सीसीटीवी फुटेज देखकर ऐसा लग रहा था कि पास से निकल रहे ऑटो ने एसआई की स्कूटी को टक्कर मारी।
विज्ञापन
फुटेज की गहनता से जांच करने पर पता चला कि संतुलन बिगड़ने से खुद ही एसआई डिवाइडर से टकराए थे, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। परिजन शव लेकर पैतृक निवास केरल रवाना हो गए। तिलक मार्ग थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मूलरूप से केरल निवासी एनके पवित्रन परिवार के साथ पूर्वी दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन स्थित आशीर्वाद अपार्टमेंट में रहते थे। परिवार में पत्नी और एक बेटा है जो दुबई में नौकरी करता है। वर्ष 1987 में पवित्रन दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए थे। फिलहाल वह पूर्वी जिले की क्राइम टीम में तैनात थे।
विज्ञापन
शनिवार रात 10 बजे वह स्कूटी से इंडिया गेट की ओर से होते हुए घर जा रहे थे। इस बीच टनल में वह हादसे का शिकार हो गए। टक्कर लगते ही पवित्रन का हेलमेट उतरता हुआ दिखा। उनका सिर सीधे डिवाइडर से टकराया। टनल के गार्ड ने पुलिस को खबर दी। बाद में उनको लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की जा रही है। हादसे के समय जो ऑटो उनके पास से गुजरता हुआ दिख रहा था, उसकी भी तलाश की जा रही है।