Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   protest by Delhi Police personnel has ended

500 वर्दी वालों ने किया मुख्यालय का घेराव: धारा 163 लागू होने के बावजूद धरने पर बैठे पुलिसकर्मी, आंदोलन खत्म

Mon, 02 Nov 2026 08:32 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 02 Nov 2026 08:32 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर सोमवार को करीब 100 पुलिसकर्मी अपनी मांगों को लेकर पहुंचे। जो शाम को वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश के बाद आंदोलन खत्म हो गया। प्रदर्शन कर रहे पुलिसकर्मियों ने अधिकारियों के सामने तीन मांगें रखी थीं। 

विज्ञापन
protest by Delhi Police personnel has ended
दिल्ली पुलिस कर्मियों का प्रदर्शन खत्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस कर्मियों का आंदोलन खत्म हो गया और प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मी वापस लौट गए। शाहदरा थाने में पुलिस और वकीलों के बीच झड़प के बाद दो पुलिसकर्मियों के तबादले के विरोध में सोमवार सुबह दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर करीब 500 पुलिसकर्मी जमा हुए थे। इनमें महिला अधिकारी भी शामिल थीं। अब इन पुलिसकर्मियों ने अफसरों के सामने तीन मांगें रखी थी। 

विज्ञापन


500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने पुलिस मुख्यालय का किया घेराव
पुलिस मुख्यालय और उसके आसपास के इलाके में धारा 163 लागू होने के बावजूद एसीपी मनस्वी वशिष्ठ के नेतृत्व में सैकड़ों पुलिसकर्मी सड़क किनारे धरने पर बैठ गए। इलाके में चार से अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध है। ऐसे में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू होने के बावजूद पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस के आला अधिकारी प्रदर्शन में शामिल जवानों के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने अफसरों के सामने रखीं ये मांगें
पुलिसकर्मियों की पहली मांग है कि पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले अधिवक्ता को गिरफ्तार किया जाए।

दूसरी मांग है कि एसएचओ के कक्ष में पांच से अधिक अधिवक्ताओं को एक साथ अंदर आने की अनुमति न दी जाए।

तीसरी मांग है कि कचहरी जाने वाले पुलिसकर्मियों को पूर्ण सुरक्षा मुहैया कराई जाए, ताकि भविष्य में पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट जैसी घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी और एसएचओ की हो वापसी
प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मियों ने सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) मनस्वी वशिष्ठ और शाहदरा थाना प्रभारी (एसएचओ) इंस्पेक्टर अरुण कुमार को उनकी पिछली तैनाती पर वापस रखने की मांग की। यह विवाद 23 अक्तूबर को शाहदरा थाने में पुलिस और वकीलों के बीच हुई हाथापाई से शुरू हुआ था, जिसमें अधिवक्ता ललित बंसल के सिर में गंभीर चोट आई थी। 


जानें क्या था पुलिस और वकील विवाद
वकीलों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल बुलाई, जिसके बाद 28 अक्तूबर को एससीपी और इंस्पेक्टर का तबादला कर दिया गया। तबादले के बाद वकीलों ने अपना विरोध खत्म कर दिया। एसीपी वशिष्ठ ने इस प्रदर्शन को "ऑर्गेनिक कॉल" बताया और कहा कि वह इसमें शामिल हो रहे हैं। प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मियों ने वकीलों पर दुर्व्यवहार और धमकी देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed