फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police Operation manners became hit in the capital.

ना आए बाज, महिला पुलिस ने दबोचे 161 मनचले

Wed, 05 Aug 2015 10:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Aug 2015 10:23 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police Operation manners became hit in the capital.

दिल्ली पुलिस ने अपने ऑपरेशन शिष्टाचार के तहत 161 मनचलों को पकड़ा है। दिल्ली पुलिस का ये ऑपरेशन आगे भी जारी रहेगा। इन मनचलों की काउंसलिंग कराई जाती है उसके बाद ही उन्हें छोड़ा जाता है।

विज्ञापन


गंभीर अपराध करने वाले मनचलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है। दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी ने बताया कि दिल्ली में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध को रोकने के लिए ऑपरेशन शिष्टाचार शुरू किया गया है।
विज्ञापन


इस ऑपरेशन के तहत अब तक 161 मनचलों को पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि अब दिल्ली पुलिस की करीब एक हजार प्रशिक्षित महिला पुलिसकर्मी इस अभियान में लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला पुलिसकर्मी सादी वर्दी में तैनात होती हैं। बसों व अन्य सार्वजनिक जगहों पर इस अभियान को चलाया जा रहा है। दिल्ली पुलिस आयुक्त ने शाह ऑडिटोरियम में बुलाए गए पुलिस अधिकारियों को भी ऑपरेशन शिष्टाचार के बारे में बताया गया।

महिला पुलिसकर्मी ने मनचले को पीटा

Delhi Police Operation manners became hit in the capital.

ऑपरेशन शिष्टाचार के चलते बस में सादे कपड़ों में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी ने एक मनचले की पिटाई कर दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये घटना सोमवार को नॉर्थ कैंपस इलाके में हुई।

आपरेशन के तहत महिला पुलिसकर्मी बस में तैनात थी। तभी एक शख्स बस में चढ़ा। वह महिला पुलिसकर्मी के साथ ही अश्लील हरकतें करने लगा।

महिला पुलिसकर्मी ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ने शराब पी रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed