Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police lawyers shahdara dispute meeting mutual respect

दिल्ली पुलिस और अधिवक्ता विवाद: बैठक के बाद अधिकारिक बयान जारी किया, संयुक्त समन्वय समिति का गठन

Sat, 31 Oct 2026 04:35 PM IST
विकास कुमार पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 31 Oct 2026 04:35 PM IST
सार

शाहदरा पुलिस स्टेशन में पुलिस अधिकारी व अधिवक्ताओं के बीच हुए व बढ़े विवादों को देखते हुए दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने मदर देरेसा क्रेसेंट रोड पर दिल्ली पुलिस के एमटी ऑफिस में बैठक की थी।

विज्ञापन
delhi police lawyers shahdara dispute meeting mutual respect
दिल्ली पुलिस और वकीलों के बीच बनी सहमति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की ओर से पुलिसकर्मी-अधिवक्ता विवाद को लेकर शनिवार देर शाम अधिकारिक बयान जारी किया है। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन के ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि 30 अक्तूबर को हुई बैठक में दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बार काउंसिल ऑफ दिल्ली, दिल्ली की सभी जिला बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति और विभिन्न जिला अदालतों की बार एसोसिएशनों की कार्यकारिणी के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और दोनों पक्षों की सहमति से कई फैसले किए गए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

. दिल्ली पुलिस और अधिवक्ताओं के प्रतिनिधियों को शामिल कर एक संयुक्त समन्वय समिति बनाई जाएगी। यह समिति दोनों संस्थाओं के बीच संवाद और आपसी समझ बढ़ाने के साथ विवादों एवं शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करेगी।

. प्रभावी संवाद, समन्वय और समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए जिला स्तर के साथ-साथ पुलिस मुख्यालय में भी नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।

. किसी प्रैक्टिस कर रहे अधिवक्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की स्थिति में संबंधित बार एसोसिएशन को यथासंभव इसकी सूचना दी जाएगी।

. संबंधित बार एसोसिएशन अपने पदाधिकारियों और सदस्यों का पूरा और अद्यतन ब्योरा डिजिटल और भौतिक, दोनों प्रारूपों में संबंधित जिला पुलिस उपायुक्तों (डीसीपी) को उपलब्ध कराएंगी।

. दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई कि पुलिसकर्मी और अधिवक्ता एक-दूसरे के प्रति गरिमा और सम्मान बनाए रखेंगे। पुलिस थानों में पुलिस अधिकारी वकीलों के साथ उचित पेशेवर शिष्टाचार बरतेंगे। वहीं, अदालत परिसरों में अधिवक्ता भी पुलिस अधिकारियों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करेंगे।

. संयुक्त समन्वय समिति जिला स्तर और पुलिस मुख्यालय स्तर पर संवाद, विचार-विमर्श और आपसी समझ के माध्यम से शिकायतों के समाधान के लिए संस्थागत मंच के रूप में काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed