{"_id":"64c5e6632b042f9f850eb595","slug":"delhi-police-inspector-died-in-road-accident-2023-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस इंस्पेक्टर की मौत: खराबी आने पर बीच सड़क पर रुकी थी कार, पीछे से आ रहे ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस इंस्पेक्टर की मौत: खराबी आने पर बीच सड़क पर रुकी थी कार, पीछे से आ रहे ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर
Sun, 30 Jul 2023 09:57 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 30 Jul 2023 09:57 AM IST
सार
आज तड़के रोहतक रोड (मादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास) पर यह हादसा हुआ, जिसमें सियाज कार को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। खराबी आने की वजह से कार रुकी थी तभी उसे पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
Delhi Accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में सड़क हादसे में 94 बैच के दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर एसीपी जगबीर सिंह की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। ट्रक के बाद ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक ट्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, आज तड़के रोहतक रोड (मादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास) पर यह हादसा हुआ, जिसमें सियाज कार को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। खराबी आने की वजह से कार रुकी थी तभी उसे पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मृतक की पहचान दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर जगबीर सिंह के रूप में हुई है। जगबीर सिंह वर्तमान में सिक्योरिटी यूनिट में तैनात थे। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। कानूनी कार्रवाई की जा रही है और ड्राइवर का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।