Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police: Golcha held a meeting with senior officers, said- Those who do better will remain SHO

Delhi Police: गोलचा ने पद संभालते ही की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक, कहा- बेहतर करने वाले बने रहेंगे थानेदार

Sat, 23 Aug 2025 06:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 23 Aug 2025 06:22 AM IST
सार

दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने पदभार संभालने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई औपचारिक बैठक में इसके संकेत दिए हैं। इससे पहले दिल्ली के पुलिस आयुक्त रहे संजय अरोड़ा ने तीन साल का नियम बनाया था।

विज्ञापन
Delhi Police: Golcha held a meeting with senior officers, said- Those who do better will remain SHO
दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर सतीश गोलचा - फोटो : ANI

विस्तार

बेहतर काम करने वाले इंस्पेक्टरों की कुर्सी अब तीन नहीं बल्कि लंबे समय तक उनके पास रह सकती है। दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने पदभार संभालने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई औपचारिक बैठक में इसके संकेत दिए हैं। इससे पहले दिल्ली के पुलिस आयुक्त रहे संजय अरोड़ा ने तीन साल का नियम बनाया था।

विज्ञापन


दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त सतीश गोचला आदेश होने के बाद शुक्रवार को सुबह 10 बजे पुलिस मुख्यालय पहुंचे। पदभार संभालने के बाद दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विमर्श सभागार में बैठक की। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी ने बताया कि इस बैठक में नए पुलिस आयुक्त ने कहा कि वह थानाध्यक्ष लगाने और उसकी थानाध्यक्ष रहने की समय सीमा के नियम को बदल देंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो इंस्पेक्टर अच्छा काम करेगा वह तीन साल नहीं बल्कि ज्यादा समय तक थानाध्यक्ष रह सकता है। तीन साल के नियम को लेकर चर्चा है कि इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा था। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इंस्पेक्टर एक बार ही थानाध्यक्ष लगता था। ऐसे में कई थानाध्यक्ष भ्रष्टाचार की ओर बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार्ज लेने गए संयुक्त पुलिस आयुक्त को नहीं मिला चार्ज
पिछले दिनों दिल्ली पुलिस आयुक्त रहे एसबीके सिंह ने जो तबादले किए थे उस आदेश के अनुपालन में कार्यभार ग्रहण करने पहुंचे संयुक्त पुलिस आयुक्त पदभार ग्रहण नहीं कर सके। पद संभाल रहे ज्वाइंट कमिश्रनर ने पद छोड़ने से इन्कार कर दिया है। ऐसे में नए संयुक्त पुलिस आयुक्त को बिना पदभार ग्रहण किए हुए लौटना पड़ा।


दिल्ली के अतिरिक्त चार्ज के रूप में दिल्ली पुलिस आयुक्त रहे एसबीके सिंह ने सीनियर पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया था। इस सूची में उन्होंने कुछ रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त के तबादले कर दिए थे। इस सूची के तहत एक नए संयुक्त पुलिस आयुक्त रेंज के पदभार संभालने ने शुक्रवार को रेंंज कार्यालय में पहुंचे, मगर पुराने संयुक्त पुलिस आयुक्त ने पदभार छोडऩे से मना कर दिया। बताया जा रहा है कि पुराने संयुक्त आयुक्त नए पुलिस आयुक्त के खास हैं। दिल्ली पुलिस के सीनियर पुलिस अधिकारियों के बीच का यह झगड़ा शुक्रवार को चर्चा का विषय बना हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed