{"_id":"5c91c008bdec2214114a2f4f","slug":"delhi-police-fleet-joined-a-mobile-command-and-control-centre-vehicle","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस के बेड़े में शामिल हुआ आधुनिक चलता फिरता कंट्रोल रूम, आतंकियों को मिलेगा करारा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस के बेड़े में शामिल हुआ आधुनिक चलता फिरता कंट्रोल रूम, आतंकियों को मिलेगा करारा जवाब
Wed, 20 Mar 2019 09:52 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 20 Mar 2019 09:52 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के बेड़े में शामिल हुई आधुनिक बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी भी बड़े आयोजन के समय पुलिस की संचार सेवा को दुरुस्त करने के लिए मंगलवार को दिल्ली पुलिस के बेड़े में बेहद आधुनिक उपकरणों से लैस एक नई चलता फिरता कंट्रोल रूम शामिल हो गई।
हालांकि इससे पूर्व भी कम्यूनिकेशन के लिए मोबाइल कंट्रोल रूम वाले वाहन मौजूद थे, लेकिन अब दिल्ली पुलिस के बेड़े में शामिल हुई चलता फिरता कंट्रोल रूम को पहले से कहीं ज्यादा अत्याधुनिक उपकरणों से लैस किया गया है।
किसी भी बड़ी रैली, 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे बड़े आयोजनों के दौरान इसको ले जाकर वहां की संचार सेवा को और बेहतर किया जा सकता है। बस में एक आधुनिक पीटीजेड कैमरा भी लगा है जो हर दिशा में चारों ओर दूर तक नजर रख सकता है।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रेमनाथ ने बताया कि मंगलवार को इसको बेड़े में शामिल किया गया। दिल्ली पुलिस कम्यूनिकेशन हेडक्वार्टर, शालीमार बाग में इसकी खासियतों के बारे में बताया गया।

इस मौके पर दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक व कई अन्य विशेष आयुक्त मौके पर मौजूद रहे। प्रेमनाथ ने बताया कि वायरलेस के जरिए विभिन्न जिलों में संचार सिस्टम, ट्रैफिक, सिक्योरिटी व अन्य कम्युनिकेशन सिस्टम को इमरजेंसी समय में बहाल किया जा सकेगा। इसके अलावा इसे डीजी सेट कांफ्रेंस रूम में भी तब्दील किया जा सकता है।
इसको पूरी तरह ईको फ्रेंडली सिस्टम के तहत विकसित किया गया है। बेहद कम समय में इन सभी सुविधाओं को स्थापित कर सकती है। वीआईपी और वीवीआईपी और चुनाव के समय हो रहे इंतजामों के दौरान इसकी विशेष भूमिका हो सकती है।