{"_id":"5b13783c4f1c1bf26e8b5e63","slug":"delhi-police-do-not-search-former-mp-son-ansumanpuri-bady","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टक्कर के बाद यमुना में जा गिरा था हार्ले डेविडसन सवार, 150 से ज्यादा थी कार की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टक्कर के बाद यमुना में जा गिरा था हार्ले डेविडसन सवार, 150 से ज्यादा थी कार की रफ्तार
Sun, 03 Jun 2018 01:04 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 03 Jun 2018 01:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
file pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डीएनडी फ्लाईओवर पर कार से टक्कर के बाद हार्ले डेविडसन सवार यमुना में गिर गया था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह हवा में उछल गया था। इटियॉज कार चला रहे आरोपी ने यह खुलासा किया है। सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने शनिवार को आरोपी एचआर मैनेजर परवेश भाटिया को गिरफ्तार कर लिया। अंशुमन बिहार के नवादा से पूर्व लोकसभा सांसद सूर्यप्रकाश पूरी का बेटा है।
2 of 5
accident
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि एफएसएल की जांच में कार की रफ्तार 150 से ज्यादा होने और बाइक को पीछे से टक्कर मारने की बात सामने आई थी। हादसे के बाद परवेश मौके से फरार हो गया था। वह एक कॉल सेंटर में एचआर मैनेजर है।
3 of 5
demo pic
परवेश ने बताया कि वह हादसे के बाद उत्तमनगर स्थित अपनी बहन के घर चला गया था। आरोपी ने बताया कि टक्कर के बाद बाइक सवार हवा में उछलते हुए यमुना में जा गिरा था। बाइक अंशुमन चला रहा था। उधर, अंशुमन के पड़ोसियों ने बताया कि वह के-92 सरिता विहार में अकेला रहता है। जबकि कार कुतुब विहार, गोयला डेयरी भप्पा सिंह के नाम रजिस्टर्ड है। भप्पा सिंह कनाडा में रहता है। कार उसकी बेटी व दामाद परवेश भाटिया चलाते हैं। घटना के समय कार परवेश चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
demo pic
गौरतलब है कि 26 व 27 मई की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि डीएनडी फ्लाईओवर पर यमुना ब्रिज के पास ईटियोज कार ने हार्ले डेविडसन को टक्कर मार दी थी। मौके पर देखने से लग रहा था कि नोएडा से दिल्ली की तरफ आते हुए बाइक को टक्कर मारी गई है।
विज्ञापन
5 of 5
demo pic
पुलिस को मौके पर न तो बाइक सवार मिला और न ही कार सवार। पुलिस ने अंशुमन को ढूंढने के लिए यमुना व आसपास के अस्पताल में सर्च अभियान चलाया था। मगर पुलिस छह दिन बाद भी अंशुमन को ढूंढ नहीं पाई है। बताया जा रहा है कि यमुना में काफी दलदल है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।