फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police destroyed drugs worth Rs 2,622 crore

Delhi : दिल्ली पुलिस ने नष्ट की 2,622 करोड़ रुपये की ड्रग्स, एलजी वीके सक्सेना रहे मौजूद; अभियान की सराहना

Fri, 04 Apr 2025 02:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 04 Apr 2025 02:03 AM IST
सार

एलजी ने राजधानी में मादक पदार्थों के खिलाफ अपने अथक अभियान के लिए दिल्ली पुलिस की सराहना की।

विज्ञापन
Delhi Police destroyed drugs worth Rs 2,622 crore
दिल्ली पुलिस के साथ एलजी सक्सेना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना की देखरेख में बृहस्पतिवार को 2,622 करोड़ रुपये की कुल 1,643.074 किलोग्राम ड्रग्स नष्ट की। एलजी ने राजधानी में मादक पदार्थों के खिलाफ अपने अथक अभियान के लिए दिल्ली पुलिस की सराहना की। उन्होंने सभी हितधारकों से 2027 तक दिल्ली को ड्रग्स फ्री बनाने के लिए हाथ मिलाने का आह्वान किया।

विज्ञापन


मेगा ड्रग्स डिस्ट्रक्शन ईवेंट ने शहर में नशीले पदार्थों के प्रसार और दुरुपयोग के खिलाफ एक शक्तिशाली बयान के रूप में काम किया है। जब्त की गई ड्रग्स का सुरक्षित तरीके से निपटान करके दिल्ली पुलिस का उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना और अवैध पदार्थों के प्रति शून्य सहिष्णुता का स्पष्ट संदेश देना है। ड्रग्स को नष्ट करने के लिए जहांगीरपुर मेट्रो स्टेशन के पास मेगा ड्रग डिस्ट्रक्शन ईवेंट बृहस्पतिवार को आयोजित किया गया। दिल्ली पुलिस अभी तक कुल 5,997.75 करोड़ रुपये की ड्रग्स नष्ट कर चुकी है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (अपराध डिवीजन) देवेश श्रीवास्तव ने बताया कि 2024 में दिल्ली में कुल 1,789 मामले दर्ज किए गए थे। 2,290 ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। वित्तीय जांच के परिणामस्वरूप 4 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है, साथ ही वित्तीय जांच के अंतिम चरण में 5 करोड़ की अतिरिक्त संपत्ति जब्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बायोटिक वेस्ट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, एसएसआई औद्योगिक क्षेत्र, जीटी करनाल रोड, नई दिल्ली (जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के पास) के पास बृहस्पतिवार को शाम 4 बजे सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के तहत बरामद ड्रग्स को नष्ट किया गया।

अभी तक की गई कार्रवाई/ तारीख नष्ट की गई ड्रग्स

  • 21 दिसंबर, 2022 - 2,888 किलोग्राम
  • 26 जून, 2023 - 15,700 किलोग्राम
  • 20 फरवरी, 2024 - 10,631 किलोग्राम
  • 17 दिसंबर, 2024 - 10,601.192 किलोग्राम
  • 24 जनवरी, 2025 -1,575 किलोग्राम

एक महीने का पायलट अभियान शुरू किया था
विशेष पुलिस आयुक्त देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 26 नवंबर 2024 को एलजी की अध्यक्षता में आयोजित 9वीं राज्य स्तरीय एनसीओआरडी बैठक में दिल्ली को नशा मुक्त बनाने के लिए तीन साल का लक्ष्य रखा गया था। विभागों ने 1 दिसंबर 2024 से शुरू होने वाला एक महीने का व्यापक पायलट अभियान शुरू किया था।



अभियान...

  • 200 छात्रावास, 200 स्कूलों, 50 कॉलेजों, 200 दुकानों और 200 होटलों/पब/बार/रेस्तरां आदि पर छापे।
  • ऑटो और टैक्सी चालकों की आकस्मिक जांच।
  • जागरूकता कार्यक्रमों में छात्रावास वार्डन और स्कूल/कॉलेज प्रशासकों की भागीदारी।
  • 11 दिसंबर, 2024 से 31 दिसंबर, 2024 तक ड्रग्स फ्री दिल्ली थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 372 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं, जिनमें से विभिन्न श्रेणियों में 8 सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को 16 फरवरी, 2025 (दिल्ली पुलिस स्थापना दिवस) पर उपराज्यपाल द्वारा पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed