फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police constable arrested after vehicle crashes old man to death

थानाध्यक्ष की गाड़ी का कहर: दिल्ली में बुजुर्ग की ली जान, मेट्रो गेट तोड़ता; गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त

Mon, 13 May 2024 11:48 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 13 May 2024 11:48 AM IST
सार

दिल्ली में एक थानाध्यक्ष की गाड़ी की रफ्तार का कहर देखने को मिला। जिसने बुजुर्ग की जान ले ली। बतायाजा रहा है मेट्रो का गेट को तोड़कर गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक की बेटी नेशनल लेवल की रेसलर है। पुलिस कार्रवाई में भेदभाव कर रही है। 

विज्ञापन
Delhi Police constable arrested after vehicle crashes old man to death
दिल्ली पुलिस की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दूसरों को रफ्तार पर कंट्रोल रखने का सबक सिखाती दिल्ली पुलिस की गाड़ी पर खुद के पुलिसकर्मी का कंट्रोल नहीं है। इसी का खामियाजा दिल्ली में रहने वाले एक बुजुर्ग को अपनी जान गंवाकर चुकानी पड़ी। जिस गाड़ी से हुए एक्सीडेंट में बुजुर्ग की मौत हुई है, वह गाड़ी राजेंद्र नगर थाना के थानाध्यक्ष की बताई जा रही है। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने पहले मेट्रो स्टेशन के ग्रिल को तोड़ा उसके बाद मेट्रो स्टेशन के गेट के खंभे को तोड़ा और फिर 58 साल के बुजुर्ग बैजनाथ को चपेट में लेकर उनकी जान ले ली।

विज्ञापन


गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी की हालत देखकर आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि रफ्तार कितना ज्यादा होगा ? डीसीपी के मुताबिक आज तड़के सवा तीन बजे के आसपास एक्सीडेंट हुआ है। दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी, भीकाजी कामा मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 2 पर एक एक्सीडेंट हुआ है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि बुजुर्ग की उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने बुजुर्ग की बॉडी को सफदरजंग अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एसएचओ की गाड़ी को कांस्टेबल प्रदीप चला रहा था। जो राजेंद्र नगर पुलिस स्टेशन में पोस्टेड है। रफ्तार से गाड़ी चलाने की वजह क्या थी, यह अभी साफ नहीं हुआ है। गाड़ी चला रहा कांस्टेबल नशे में था या नहीं इसकी पुष्टि भी अभी नहीं हुई है। साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट डीसीपी के मुताबिक एक्सिडेंट के समय गाड़ी में सिर्फ कांस्टेबल था एसएचओ नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की इस जांच पर मृतक बैजनाथ की बेटी सवालिया निशान उठा रही है। वह नेशनल स्तर की रेसलर है, उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के कई घंटे बाद भी दिल्ली पुलिस ने उन्हें सही-सही जानकारी नहीं दी। रात की घटना के बावजूद दूसरे दिन दोपहर तक दिल्ली पुलिस ने उसे मृतक पिता का चेहरा भी नहीं दिखाया है। पुलिस उनको घुमा रहा रही है, आरोप है पुलिस इस घटना में आरोपी पुलिस वाले को बचाने की कोशिश कर रही है। पिता की मौत के बाद उसकी आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिता की मौत को लेकर उन्हें संशय बरकरार है। 


हालांकि गाड़ी की स्थिति देखकर यह साफ है, कि पुलिस की गाड़ी रफ्तार में थी। मेट्रो स्टेशन पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिसमें पूरे घटना की सच्चाई कैद होगी। मृतक की बेटी की मांग है कि इस पूरे घटना का निष्पक्ष जांच हो। सभी सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जाए, जिससे पता लग सके की आरोपी पुलिस वाला सही में कौन है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed