फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police Commissioner Sanjay Arora is retiring on July 31

रिटायर हो रहे हैं CP संजय अरोड़ा: कौन बनेगा दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर?, ये तीन नाम रेस में सबसे आगे

Tue, 29 Jul 2025 12:35 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 29 Jul 2025 12:35 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा 31 जुलाई को रिटायर होंगे। क्योंकि उनके फेयरवेल की तैयारी चल रही है। पहले कहा जा रहा था कि संजय अरोड़ा को सरकार एक्सटेंशन दे सकती है।

विज्ञापन
Delhi Police Commissioner Sanjay Arora is retiring on July 31
पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा 31 जुलाई को रिटायर हो रहे हैं। अभी तक यह प्रयास लगाए जा रहे थे कि गृह मंत्रालय दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा को एक्सटेंशन दे सकता है। लेकिन पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा के फेयरवेल की तैयारी करने का आदेश पुलिस मुख्यालय से निकाला गया है। इस आदेश के बाद पुलिस कमिश्नर के एक्सटेंशन के सभी संभावित कयासों पर विराम लग गया है। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस कमिश्नर पद के लिए जिन संभावित आईपीएस अधिकारियों का नाम चर्चा में है, उनमें एसबीके सिंह, प्रवीर रंजन, और सतीश गोलचा का नाम सबसे ऊपर है। दिल्ली के किंग्सवे कैंप न्यू पुलिस लाइन में पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा का फेयरवेल होगा। 31 जुलाई से पहले नए पुलिस कमिश्नर के नाम का आदेश आ सकता है।

विज्ञापन

कौन हैं संजय अरोड़ा
संजय अरोड़ा तमिलनाडु कैडर के 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। संजय अरोड़ा आईटीबीपी के डीजी के पद पर काम किया है। इसके बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर बने। इनसे पहले राकेश अस्थाना दिल्ली पुलिस के कमिश्नर थे। 

राजस्थान के रहने वाल हैं संजय अरोड़ा 
मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले संजय अरोड़ा ने इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट जयपुर से की है। लोक सेवा में आने के बाद उन्होंने तमिलनाडु में कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दीं। इस दौरान डकैत वीरप्पन के गिरोह का भंडाफोड़ करने वाले स्पेशल टास्क फोर्स में भी अरोड़ा एसपी थे। उनकी टीम को मिली सफलता के लिए उन्हें सीएम गैलंट्री मेडल से सम्मानित किया गया।

1991 में संजय अरोड़ा ने एनएसजी से ट्रेनिंग ली थी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात एसएसजी के गठन में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आईटीबीपी के साथ अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने 2000 से 2002 तक मसूरी में अकादमी में प्रशिक्षक भी थे। वह कोयंबटूर शहर में पुलिस के प्रमुख बने और चेन्नई में अपराध और यातायात के लिए अतिरिक्त आयुक्त भी रहे।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में आफत वाली बारिश: जलभराव के बाद लगा जाम, आतिशी ने रेखा सरकार को घेरा; एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed