फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police Commissioner Initiated Efforts to Upgrade Inspector and Sub-Inspector Grades

Delhi Police: इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर की बढ़ेगी सैलरी, नए पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने दिए संकेत

Sat, 06 Sep 2025 08:23 AM IST
अनुज कुमार पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 06 Sep 2025 08:23 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर के ग्रेड को सी से बी में अपग्रेड करने की प्रक्रिया शुरू की है। इससे इन अधिकारियों की सैलरी में वृद्धि होगी और पिछले पे कमीशन के अनुसार वेतन सुनिश्चित होगा।  

विज्ञापन
Delhi Police Commissioner Initiated Efforts to Upgrade Inspector and Sub-Inspector Grades
दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा - फोटो : PTI

विस्तार

नए पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर व सब-इंस्पेक्टर (एसआई) का ग्रेड बढ़वाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने कवायाद शुरू कर दी है। पुलिस आयुक्त सचिवालय की ओर से दिल्ली सरकार के पत्र लिखा गया है जिसमें इंस्पेक्टर व एसआई को सी ग्रेड से बी ग्रेड में करने का निवेदन किया गया है। ग्रेड बढ़ने से दिल्ली पुलिस के इन रैंक के अधिकारियों की तनख्वाह में बढ़ोतरी होगी। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस सचिवालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने इस मुद्दे पर शुक्रवार को अपने अधिनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक की। उसमें दिल्ली पुलिस मुख्यालय व एचआरडी से जुड़े ज्यादातर अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


इस दौरान इंस्पेक्टर व एसआई स्तर के अधिकारियोंं के ग्रेड बढ़ाने और पिछले दो पे कमीशन के अनुसार सैलरी दिलवाने की कवायद को तेज करना तय हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस के एसआई व इंस्पेक्टर सी ग्रेड में आते हैं। उनका पे स्केल 4600 रुपये बताया जा रहा है। सी ग्रेड में पी स्केल होने के कारण 10 साल में 4800 का स्केल मिलना शुरू होता है। अगर ये अधिकारी बी ग्रेड में होते तो चार साल बाद ही 5400 का पे स्केल मिलना शुरू हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि देश की ज्यादातर पुलिस व अर्द्धसैनिक बल, सीबीआई व दिल्ली सरकार के इस स्तर के अधिकारियों को ज्यादा सैलरी मिलती है। साथ ही इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी राजपत्रित अधिकारी की श्रेणी में आते हैं। दिल्ली पुलिस के एसआई व इंस्पेक्टर को कम सैलरी मिलती है। साथ ही उन्हें दो पे कमीशन के हिसाब से भी सैलरी नहीं मिलती। 

वर्ष 1986 में किया गया था प्रयास 
दिल्ली पुलिस के पूर्व प्रवक्ता राजन भगत ने बताया कि दिल्ली पुलिस के एसआई, इंस्पेक्टर व डीएसपी की सैलरी यानि चौथे पे कमीशन के हिसाब से पद देने के लिए प्रयास किए गए थे। उस समय राजीव गांधी प्रधानमंत्री व बूटा सिंह गृहमंत्री थे। तभी दिल्ली पुलिस का एक डेलीगेशन उनसे मिलने गया था। इस डेलीगेशन में पुलिस आयुक्त वेद मारवाह, एडिशनल पुलिस आयुक्त गौतम कॉल (प्रधानमंत्री राजीव गांधी की बुआ के लड़के), पुलिस उपायुक्त अमोद कंठ व किरण बेदी व इंस्पेक्टर राजन भगत शामिल थे। मुलाकात के दौरान एसआई व इंस्पेक्टर की सैलरी बढ़ा दी गई थी। मगर तब प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर राजघाट पर गोली चलने से यह मामला अटक गया था। 


डीएसपी बनने पर 3000 रुपये का घाटा होता था
पूर्व प्रवक्ता राजन भगत ने बताया कि चौथा पे कमीशन 1986 में आया था। तब से लेकर अब तक किसी ने ग्रेड व सैलरी बढ़ाने का प्रयास नहीं किया। 1986 में कुछ विसंगतियां रह गई थीं। तब डीएसपी बनने पर 3000 रुपये का घाटा होता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed