{"_id":"5c91c3bfbdec2214012776c6","slug":"delhi-police-arrested-two-man-he-involved-at-robbery-in-bus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कटी अंगुली ने बताया बदमाश का पता, पुलिस ने पकड़ने में किया इस तकनीकि का किया इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटी अंगुली ने बताया बदमाश का पता, पुलिस ने पकड़ने में किया इस तकनीकि का किया इस्तेमाल
Wed, 20 Mar 2019 10:08 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 20 Mar 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजधानी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में बस में जेब से पर्स निकालने का विरोध करने पर तीन युवकों को चाकू मारने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान राहुल और धर्मवीर के रूप में हुई है।
पुलिस ने बस में मिली बदमाश की कटी अंगुली से उसकी पहचान की है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से डेढ़ दर्जन से अधिक वारदात सुलझाने का दावा किया है।
जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि प्रेम नगर निवासी रंजीत तीन रिश्तेदारों के साथ 17 मार्च को जनकपुरी जा रहे थे। सीआपीएफ कैंप के पास बस में चढ़े दो बदमाशों ने रंजीत की जेब से पर्स निकाल लिया।
पर्स निकाले जाने का अहसास होने पर रंजीत ने बस को रुकवा लिया और सवारियों की तलाशी लेने की बात कही। इसी दौरान वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश बस से उतरकर जाने के लिए उनसे हाथापाई करने लगे।

विरोध करने पर बदमाशों ने रंजीत के दो रिश्तेदारों धर्मेंद्र और मुकेश व उनके भाई अनिल पर चाकू से हमला कर दिया। हाथापाई के दौरान एक बदमाश की अंगुली कटकर बस में गिर गई। इसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
छानबीन के दौरान पुलिस ने कटी अंगुली के फिंगर प्रिंट का मिलान अपने डाटा बैंक से किया। इससे पता चला कि यह अंगुली बदमाश राहुल की थी। पुलिस ने इसके बाद राहुल के बारे में जानकारी हासिल की और उसे साथी बदमाश के साथ गिरफ्तार कर लिया।