Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police arrested two frauds

Delhi : आईएएस और आईपीएस के नाम से अकाउंट बनाकर जालसाजों ने 2000 से ज्यादा को ठगा, दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

Mon, 23 Oct 2023 03:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 23 Oct 2023 03:23 AM IST
सार

आरोपी फर्जी आईडी से सोशल मीडिया पर एकाउंट बनाकर पर खुद को आईपीएस, आईएएस और आईआरएस अधिकारी बताते थे और बच्चों की सहायता के नाम पर लोगों से डोनेशन के नाम पर रकम ऐंठ रहे थे।

विज्ञापन
delhi police arrested two frauds
Cyber Crime - फोटो : iStock

विस्तार

दक्षिण जिले की साइबर थाना पुलिस ने जालसाजी करने वाले दो आरोपियों प्रतापगढ़, यूपी निवासी रवि सिंह उर्फ आशीष और श्याम कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी आईडी से सोशल मीडिया पर एकाउंट बनाकर पर खुद को आईपीएस, आईएएस और आईआरएस अधिकारी बताते थे और बच्चों की सहायता के नाम पर लोगों से डोनेशन के नाम पर रकम ऐंठ रहे थे। फिलहाल ये खुद को दक्षिण जिले के पुलिस उपायुक्त बता रहे थे। ये दो हजार से ज्यादा लोगों से 50 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी कर चुके हैं। दोनों आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल फोन में आईएएस, आईपीएस और आईआरएस अधिकारियों के आधा दर्जन से अधिक फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट पाए गए हैं।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी बताया कि साइबर थाने में तैनात एसआई संदीप सैनी को सोशल मीडिया विश्लेषण के दौरान पता लगा कि दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त ऐश्वर्या शर्मा, आईपीएस 2017/एजीएमयूटी कैडर/बी टेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, एनआईटी भोपाल/भारत सरकार के नाम से डिस्प्ले तस्वीर वाला एक ट्विटर अकाउंट खोला गया है। उपरोक्त एकाउंट एक आईपीएस अधिकारी के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है और ये एक बैंक खाते में बच्चों व मरीजों की मदद करने के बहाने पैसे मांग रहा है। मामला दर्जकर साइबर थाना प्रभारी अरुण कुमार वर्मा की देखरेख में इंस्पेक्टर हंसा राम, एसआई संदीप सैनी व एचसी अनिल की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने उस बैंक खाते की जांच की जिसमें पैसा गया था। फेसबुक से भी डिटेल खंगाली गई।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर हंसाराम व एसआई संदीप सैनी की टीम ने जांच के बाद अतरसंड, थाना-कोहंडौर, तह-पट्टी, जिला-प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश निवासी रवि सिंह उर्फ आशीष और श्याम कुमार को प्रतापगढ़, यूपी से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से पांच मोबाइल फोन, तीन डेबिट/क्रेडिट कार्ड, बैंक स्टेटमेंट और चेक बुक बरामद की गईं। आरोपी रवि सिंह उर्फ आशीष ने खुलासा किया कि वह आईपीएस, आईएएस और आईआरएस अधिकारियों के फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, जीमेल, लिंक्डइन, केओओ, थ्रेड्स आदि पर उनकी तस्वीरों व नामों का उपयोग करके फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाता था। उन्होंने आगे खुलासा किया कि वह फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट पर बच्चों की मदद के बहाने दान करने के लिए क्यूआर कोड वाले मरीजों की तस्वीरें पोस्ट करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 से 21 हजार रुपये लोगों ने किए हैं दान
पता चला है कि आरोपी रवि अपने साथी के साथ मिलकर दो हजार लोगों से पैसे ले चुका है। बच्चों व मरीज के नाम पर लोगों से 11 रुपये से लेकर 21 हजार रुपये तक इनको दान किए हैं। उसे पहले भी इसी तरह के मामलों में दिल्ली और यूपी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। उसके पास से बरामद मोबाइल फोन में आईएएस, आईपीएस और आईआरएस अधिकारियों के कुल आठ फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed