{"_id":"6a7167470f578c64f4069bed","slug":"delhi-police-arrested-criminal-savinder-after-an-encounter-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Encounter: नीरज बवाना और नवीन बाली गैंग का सदस्य, सविंदर उर्फ पागल को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Encounter: नीरज बवाना और नवीन बाली गैंग का सदस्य, सविंदर उर्फ पागल को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार
Tue, 04 Aug 2026 09:45 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 04 Aug 2026 09:45 AM IST
सार
जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि सविंदर अलीपुर और नरेला इलाके में कारोबारियों और प्रॉपर्टी डीलरों से रंगदारी वसूलता है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाहरी उत्तरी जिला स्पेशल स्टाफ ने अलीपुर और नरेला के कारोबारियों से उगाही करने वाले बदमाश 36 साल के सविंदर उर्फ पागल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश नीरज बवाना और नवीन बाली गैंग का सदस्य है। बदमाश के कब्जे से एक पिस्टल, तीन कारतूस, और पांच खोखे बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि सविंदर अलीपुर और नरेला इलाके में कारोबारियों और प्रॉपर्टी डीलरों से रंगदारी वसूलता है। उसके खौफ के कारण पीड़ित पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से डरते हैं। पुलिस ने उसपर निगरानी रखी। सोमवार रात करीब 10 बजे स्पेशल स्टाफ और अलीपुर थाना पुलिस को सविंदर के जीटी करनाल रोड से हिरणकी पुश्ता रोड की ओर आने की सूचना मिली। पुलिस ने वहां घेराबंदी कर आरोपी को रोकने की कोशिश की।
विज्ञापन
खुद को घिरा देखकर उसने पुलिस टीम पर गोलियां चला दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को पहले राजा हरिश्चंद्र अस्पताल और बाद में लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला कि सविंदर के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित छह आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन